Sunday 16/ 11/ 2025 

Bharat Najariya
आज तीसरे दिन भी प्रहलाद पलसिया में ग्रामीणों का धरनानैनीताल में अधिवक्ताओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार, बार काउंसिल के आवाहन पर न्यायिक कार्य ठप।एन डी ए की प्रचंड जीत पर सितारगंज में जश्न की गूंज,बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मिले जेसीज के छात्रमहापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजाहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति शपथ में सैकड़ों छात्रों की गूंज ने किया कैंपस प्रज्ज्वलितश्रीनगर की केदार फायरिंग रेंज में गोलियों की गूंज-उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भबाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन

भारत माता के वीर सपूत राष्ट्रऋषि स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कड़क सेवा दल व धर्म जागरण ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


श्रीनगर गढ़वाल। भारत को आत्मबोध और सांस्कृतिक गौरव का मंत्र देने वाले महान संत,राष्ट्रऋषि स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश के साथ-साथ गढ़वाल क्षेत्र में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धर्म जागरण सदस्य श्री संजय घिल्डियाल के नेतृत्व में कड़क सेवा दल के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं,बल्कि वे एक जागृत राष्ट्रचेतना थे,जिन्होंने भारतीय आत्मा को वेदांत के प्रकाश से प्रकाशित किया और पूरे विश्व में सनातन संस्कृति की पताका फहराई। उन्होंने युवाओं को पुकारते हुए जो मंत्र दिया-उठो,जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत,वह आज भी भारत के नव निर्माण का पथदर्शक बना हुआ है। संजय घिल्डियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की विचारधारा केवल एक युग की नहीं,बल्कि युगों-युगों तक मानवता को दिशा देने वाली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सेवा,त्याग और राष्ट्र प्रेम के साथ जीवन जीना चाहिए। कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और एक जागृत,स्वाभिमानी एवं समरस भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें संजय घिल्डियाल,भगवती सिंह कठैत,अतुल रावत,कुलदीप रावत,शैलेन्द्र रावत,आशीष उनियाल,प्रभात पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।