Tuesday 11/ 11/ 2025 

Bharat Najariya
कलेक्टेट सभागार में किया गया जनता दरबार का आयोजन, जहा 48 शिकायतकर्ता पहुचेउत्तराखंड रजत जयंती डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर अयोजितक्रिसमस–नववर्ष सीजन में ट्रैफिक रहेगा अनुशासित – नैनीताल तैयार स्वागत के लिए। रिद्धिम अग्रवाल।रुड़की/उत्तराखण्डलोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तीन साल बाद बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती जनता को बड़ी राहत।जेसीज ने लहराया सफलता का परचम जेसीज का राष्ट्रीय स्तर की समूहगान प्रतियोगिता के लिए चयननैनीतालभूमि संरक्षण वन प्रभाग के तत्वावधान में जीपीएस एवं वन पंचायत नियमावली की वनकर्मियों को दी जानकारी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून से किया मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण*

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकलेगी तिरंगा यात्रा


रुद्रपुर – भाजपा महिला मोर्चा 11 से 13 अगस्त तक पूरे जनपद में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिको को भी सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा उधम सिंह नगर की जिलाअध्यक्ष विमला मुडेला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे।
इस यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता को भी सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है।जिससे कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगों को तिरंगा उपलब्ध करा सके।
उन्होंने कहा कि 11 से 13 अगस्त के चलने वाले इस अभियान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ,सैनिकों को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी सम्मानित करेंगी इसके अलावा जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर पूरे जनपद में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकालेंगी और विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुडेला ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं,उससे केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है तथा देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।