-
राज्य
अवैध खनन पर सख्ती: एसएसपी अजय गणपति ने चौकी शक्तिफार्म के प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिररुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका और ड्यूटी के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती गई। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी में तैनात कुल आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।
Read More » -
उत्तराखण्ड
जनसेवा और स्वच्छता को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रमों का हुआ आगाज
वेंडिंग जोन में महिला हाट बाजार, बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ पीएम मोदी और सीएम धामी जनसेवा के…
Read More » -
राज्य
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय में डिलीवरी के दौरान आरती नाम की एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा…
Read More » -
राज्य
बेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर इन दिनों सकारात्मक बदलावों और आधुनिक व्यवस्थाओं के कारण लगातार चर्चा में…
Read More » -
राज्य
आधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गति
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक,तकनीक आधारित और रोजगारपरक बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार बड़े कदम…
Read More » -
राज्य
गढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ा
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 को उत्साह,जागरूकता और…
Read More » -
राज्य
ड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्ताव
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं,जंगलों के विनाश और वन्यजीवों पर मंडरा रहे…
Read More » -
राज्य
देहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीति
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन,जनलोकपाल की मांग और जनभागीदारी आधारित सामाजिक अभियानों से नई चेतना जगाने वाले पद्म…
Read More » -
राज्य
जान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसर
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जहां एक ओर जंगलों में धधकती आग पर्यावरण,वन्यजीवन और मानव बस्तियों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही…
Read More » -
राज्य
श्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शुक्रवार शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और बार…
Read More » -
राज्य
मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
Read More » -
राज्य
आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा
महापौर ने आर्य चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं का बढ़ाया उत्साह रूद्रपुर। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज…
Read More » -
राज्य
बकरीद पर खुले में पशु बलि रोकने की उठी मांग
-हिंदू संगठनों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन न्यायालय के आदेशों का सख्ती से होगा पालनः महापौर रूद्रपुर। आगामी बकरीद पर्व…
Read More » -
राज्य
(no title)
फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन 23 मई 2026, देहरादून…
Read More » -
राज्य
(no title)
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर देहरादून में…
Read More » -
राज्य
पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने लगाया पी एन जी गैस का कैंप
गैस क़ी किल्लत और बड़ी कीमतों को देखते हुए आज लोगो का रुझान PNG पाइप लाइन वाली गैस के कनेक्शन…
Read More » -
राज्य
मसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, किंक्रेग पर रोके गए टेंपो ट्रैवलरपर्यटकों को शटल वाहनों से भेजा गया गंतव्य तक, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी पर्यटन सीजन में लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार से मसूरी में शटल सेवा की शुरुआत कर दी। एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मसूरी पेट्रोल पंप किंक्रेग के पास देहरादून से आने वाले टेंपो ट्रैवलरों को रोका और वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।शटल सेवा लागू होते ही कुछ पर्यटकों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि इस व्यवस्था का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया, जिसके चलते वे देहरादून से टेंपो ट्रैवलर बुक कर मसूरी घूमने पहुंचे थे। पर्यटकों ने कहा कि यदि पहले जानकारी होती तो वे छोटी गाड़ियों से यात्रा करते। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि नई व्यवस्थाओं की जानकारी पहले से व्यापक स्तर पर दी जाए ताकि पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि शटल सेवा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर पहले ही जानकारी साझा कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ दिक्कतें आना स्वाभाविक है, लेकिन समय रहते व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रैवलरों के शहर में प्रवेश करने से माल रोड और प्रमुख मार्गों पर भारी जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए पहले चरण में बड़े वाहनों को किंक्रेग पर रोका जा रहा है और वहां से पर्यटकों को शटल वाहनों के जरिए मसूरी भेजा जा रहा है। प्रत्येक यात्री के लिए ₹50 किराया तय किया गया है और इसके लिए दोनों टैक्सी यूनियनों के साथ समन्वय कर पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से शटल सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि टेंपो ट्रैवलर संचालकों से सहयोग की अपील की जा रही है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं नियमों के तहत संचालित की जा रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका की सिटी बस सेवा को भी पर्यटकों की सुविधा के लिए संचालित किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से पर्यटन सीजन में ट्रैफिक दबाव कम होगा और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।
Read More » -
राज्य
मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में ‘मैनर फैस्ट’ की रंगारंग शुरुआत, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनरसांस्कृतिक महोत्सव में संगीत, क्विज, फोटोग्राफी और बैंड प्रतियोगिताओं ने बांधा समां पर्यटन नगरी मसूरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉर्ज कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनर फैस्ट’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को जीवंत बना दिया। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी डॉ. अमीशा आनंद, को विद्यालय की ओर से पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चारों सदनों के कप्तानों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के पहले दिन इंडियन और वेस्टर्न सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, बैंड प्रतियोगिता, डम शराड, क्विज, स्पेल बी तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों को खूब प्रभावित किया। संगीत प्रतियोगिताओं में जहां सुरों की मधुरता देखने को मिली, वहीं क्विज और स्पेल बी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास झलकता नजर आया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका इरफान शेख, अमोस डिवैसी, हिमांशु ग्रोवर, तेजस्वी कुमार, गौरव कुमार, निखिल राणा और प्रतिभा द्विवेदी शाह ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की। मुख्य अतिथि राहुल आनंद ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कहा कि ‘मैनर फैस्ट’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Read More » -
राज्य
मसूरी कैमल्स बैक रोड पर टूटी रेलिंग बनी हादसे का कारण, अवैध डंपिंग पर उठे सवालमलबा ले जा रहे लोडर ने देर रात तोड़ी सुरक्षा रेलिंग, पर्यावरण दोहन पर भड़के स्थानीय लोग पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध कैमल बैक रोड पर एक बार फिर अवैध डंपिंग और प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। कैमल्स बैक रोड पर बहुगुणा पार्क से करीब 100 मीटर आगे तथा राधा स्वामी सत्संग के नीचे गहरी खाई की ओर लगी सुरक्षा रेलिंग का एक हिस्सा देर रात अवैध रूप से मलबा खाई में डाल रहे एक लोडर वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलिंग टूटने से सड़क का वह हिस्सा पूरी तरह खुला और बेहद खतरनाक हो गया है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय नागरिक टहलने पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है और कोई व्यक्ति गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है।घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण और मसूरी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि मसूरी में खुलेआम पर्यावरण का दोहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। आरोप लगाया गया कि कैमल्स बैक रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सड़क किनारे मलबा और कचरा फेंका जा रहा है, जिससे हरे-भरे पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं और प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो रहा है।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मसूरी धीरे-धीरे कंक्रीट के दबाव और अवैध गतिविधियों के कारण अपनी पहचान खोती जा रही है। पहाड़ियों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर मलबा फेंका जा रहा है, जिससे भूस्खलन और पर्यावरणीय खतरे भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग समय रहते कार्रवाई नहीं कर रहे, जिसके चलते अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टूट चुकी रेलिंग को तत्काल ठीक कराया जाए और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही, दो वर्ष पूर्व लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दोषी वाहन और संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते मसूरी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में मसूरी गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर सकती है। उन्होंने प्रशासन से अवैध डंपिंग, मलबा फेंकने और पहाड़ियों के दोहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
Read More » -
राज्य
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक अफसरों को दिए कड़े निर्देश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी,पारदर्शी तथा जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय…
Read More » -
राज्य
मां धारी देवी परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन,प्लास्टिक फेंकने वालों पर होगी सख्त चालानी कार्रवाई
श्रीनगर गढ़वाल। आस्था के प्रमुख केंद्र मां धारी देवी मंदिर परिसर में बढ़ती गंदगी और प्लास्टिक कचरे को लेकर नगर…
Read More » -
राज्य
तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,विकास योजनाओं की देंगे सौगात
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत आगामी 22 से 24 मई तक अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर…
Read More » -
राज्य
श्रीकोट गंगानाली सहकारी समिति की बोर्ड बैठक में विकास और आर्थिक मजबूती पर मंथन,वर्ष 2026-27 के लिए 3 करोड़ की मांग
श्रीनगर गढ़वाल। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड श्रीकोट गंगनाली की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को समिति कार्यालय, हनुमान मंदिर के…
Read More » -
राज्य
श्रीनगर में नकली और एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा,औचक निरीक्षण में खुलीं कई खामियां
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आमजन के स्वास्थ्य और युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने…
Read More » -
राज्य
चारधाम यात्रा मार्ग पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट-डीएम स्वाति भदौरिया ने चलाया सख्त अभियान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बच्चों की सुरक्षा,महिला कल्याण और सामाजिक संरक्षण योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता…
Read More » -
राज्य
चारधाम यात्रा सीजन में श्रीनगर में संदिग्ध गतिविधियों से बढ़ी चिंता-मेयर आरती भण्डारी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा सीजन के बीच श्रीनगर गढ़वाल में बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध समूहों की गतिविधियों ने…
Read More » -
राज्य
रक्तदान से बचाई महिला की जान धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल पर मिलिंद छाबड़ा ने किया आपातकालीन में एसडीपी डोनेट
मानवता की सेवा और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड…
Read More » -
राज्य
जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण आगमन
बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गोयल एवं प्रथम हेड बॉय आकाश आहूजा ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।’ जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के…
Read More » -
राज्य
ग्राम लोका में नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम
सितारगंज के निकट ग्राम लोका में जहरीली शराब और नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को…
Read More »