Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल

किच्छा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर जनपद की किच्छा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलत हाथ लगी है। किच्छा पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गई चोरी की 08 मोटरसाइकिलो सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सँयुक्त रूप से किच्छा कोतवाली में खुलासा किया है।कोतवाली किच्छा क्षेत्र में बीते दिनों लगातार बाइक चोरी की घटनाये बढ़ रही थी.. बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड में बेनी मजार के पास बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों को रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस बल के द्वारा तीनों को पकड़ लिया। पकडे गये आरोपियों के कब्जे से 8 मोटर साईकिलें बरामद हुयी। पकड़े गए आरोपियों में सुकुम सिंह निवासी गोल गेट थाना पंतनगर, कृष कुमार निवासी बेनी कॉलोनी थाना पंतनगर, आबिद अली उर्फ़ छन्नू निवासी गोलगेट थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर के निवासी बताया है।