Thursday 05/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
होली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाबहोली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाबहिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास

अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज अंकुर मित्तल ने डीपीएस-रुद्रपुर का किया दौरा

रुद्रपुर, 8 जुलाई 2024: भारत सरकार के “खेलों-इंडिया” ध्येय वाक्य को देशभर के सभी स्कूलों में लागू किया जा रहा है। इसी पहल के तहत, दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आज दिनांक 8 जुलाई को अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज अंकुर मित्तल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ संवाद भी किया।पूर्व विश्व न० 1 निशानेबाज श्री मित्तल ने अपनी निशानेबाजी की यात्रा, कठिन परिश्रम के महत्व और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।श्री मित्तल ने भविष्य में समय-समय पर डीपीएस रुद्रपुर आकर बच्चों का मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का वादा किया।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर और डीपीएस-रुद्रपुर की शूटिंग अकादमी के छात्रों और उनके अभिभावकों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। श्री ग्रोवर ने इस अवसर पर अंकुर मित्तल को विद्यालय की खेल उपलब्धियों से अवगत कराया और निकट भविष्य में आयोजित होने वाले खेलों की योजनाओं का भी वर्णन किया।अंकुर मित्तल ने 2018 विश्व कप में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते हैं तथा 2017 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक भी हासिल किया है तथा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है।यह निश्चित रूप से छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।