ग्राम अब्दुल्ला नगर करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत


गदरपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात करंट लगने से मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी सकैनिया क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला नगर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक सौरभ काम्बोज की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी में पता चला कि अपने खेत से धान में स्प्रे कर वह घर वापस लौटा था कि गर्मी लगने पर कूलर में तार लगा रहा था कि एक तार मृतक के हाथ में लग गई जिससे सौरभ गिर गया और वही तार उसके पेट पर गिर गई जिससे वह छटपटा कर बेहोश हो गया । परिजन् उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक तीन भाई – बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई विदेश में है ।