Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

डीएम उदयराज सिंह से भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की मुलाकात शहर के विभिन्न मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

रुद्रपुर -वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने  कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी उदय राज सिंह से मुलाकात की और शहर में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर उनसे चर्चा की । चुघ ने कहा कि कल्याणी और बैगुल नदी किनारे रह रहे लोगों को निगम प्रशासन की ओर से नोटिस दिए गए हैं ऐसे में उनके मन में  उजड़ने का भय समा गया है ।उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप प्रशासन कार्य करें और नदी किनारे बसे लोगों को राहत दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा की किच्छा रोड पर जो कूड़े का पहाड़ समाप्त किया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर अब सुंदर पार्क का निर्माण किया जाए ताकि वहां रह रहे लोगों को राहत मिल सके। चुघ ने डीएम से कहा कि बरसात के मौसम के चलते शहर में जल भराव की स्थिति जगह-जगह बन गई थी। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसलिए जल भराव से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ।साथ ही सड़कों की दशा में भी सुधार किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शहर के हित के लिए कार्य किए जाएंगे और प्रयास रहेगा की जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।