Tuesday 17/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया होला मोहल्लानानकमत्ता। गुरुद्वारा छठी पातशाही तपेड़ा नानकमत्ता साहिब में रविवार को होला मोहल्ला का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारा परिसर में पहुंची और गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेका।हर वर्ष की तरह इस बार भी होला मोहल्ला का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर सेवा की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार का आयोजन भी हुआ, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।इस दौरान गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान जोगिंदर सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और संगत को होला मोहल्ला की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिख परंपरा, साहस और सेवा भावना का प्रतीक है।प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि आने वाले वर्षों में होला मोहल्ला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि दूर-दराज से आने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारणजिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु 15 प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियाननानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनमेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन

बैंक ऑफ बड़ौदा का 117 वां स्थापना दिवस



1908 में स्थापित, बैंक ऑफ बड़ौदा एक छोटे स्थानीय बैंक से बढ़कर एक मजबूत वित्तीय संस्था बन गया है, जिसकी व्यापक उपस्थिति है और नवाचार, ग्राहक सेवा और सामुदायिक जुड़ाव के प्रति प्रतिबद्धता है। वर्षों के दौरान, हमने उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त की है, अत्याधुनिक बैंकिंग समाधान पेश किए हैं और वित्तीय समावेशन और सतत विकास के प्रति अटूट समर्पण बनाए रखा है। शनिवार, दिनांक 20 जुलाई 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा के 117 वां स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय रुद्रपुर द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बाइक रैली : लोगों में बैंकिंग सुविधाओं और बैंक द्वारा चलाए जाने वाले जनउपयोगी सेवाओं के जागरूकता के लिए क्षेत्रीय कार्यालय रुद्रपुर से मेट्रोपोलिस सिटी तक बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में कुल 80 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
वृक्षारोपण: कुष्ट रोग आश्रम रुद्रपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कुल 50 पौधो का वृक्षारोपण किया गया व टेबल फैन का वितरण किया गया. इस अवसर पर सीएमओ डॉ मनोज शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा रुद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंजनी कुमार सिंगल, उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री संतोष कुमार पाण्डेय व बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.
हेल्थ चेक अप : क्षेत्र के स्टाफ सदस्यों के लिए हेल्थ चेक अप का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में किया गया. इस हेल्थ चेक अप में कुल 45 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
ग्राहकों एवं पूर्व स्टाफ सदस्यों के लिए बैठक : मूल्यवान ग्राहकों एवं पूर्व स्टाफ सदस्यो के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.