Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

कर्जदारों के दबाव में 32 वर्षीय युवक ने लगाई फांसीविधवा मां का एक ही सहारा था


गदरपुर । कर्ज के बोझ से दबे युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 जामा मस्जिद के पास किराए के मकान में आशु (३२)पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल अपनी मां कांता रानी के साथ रहता था और चाय की दुकान करके अपना गुजर बसर करता था उसकी मां कांता रानी ने बताया कि कल शनिवार बाजार बंदी के दिन वह 2:00 बजे आकर कमरे में सो गया कुछ समय बाद उसने अपने पुत्र को जगाने के लिए आवाज़ दी तो कोई आवाज नहीं आई जिस पर उसने दरवाजा खोला तो देखा आशु पंखे के कुंडे से लटका हुआ है । यह देख उसकी चीख निकल गई जिस पर मकान मालिक इत्तेदार अहमद और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आशु को फंदे से नीचे उतारा मौके पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कर्ज के बोझ से दबे आशु को कर्जदार दबाव बनाकर परेशान करते रहते थे जिस पर उसने यह कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आशु के पिता श्याम लाल का काफी समय पूर्व निधन हो चुका है मां कांता रानी का सहारा भी उससे छिन गया है। उसकी एक विवाहिता बहन अनीता है।