Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

टीएमयू में भी वृक्षारोपण का शंखनाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग मुरादाबाद की एनएसएस इकाई और सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की ओर से यूपी सरकार के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत कैंपस में पौधारोपण के संग-संग पेड़ों को बचाने और नए पौधे लगाने की शपथ ली गई। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की डीन डॉ. एसपी सुभाषिनी ने कहा, पेड़ों के संरक्षण के प्रति हमें हमेशा संजीदा रहना चाहिए, क्योंकि वे जीवनदायिनी की मानिंद हैं। उद्योगों के विकास के संग-संग हवा भी प्रतिदिन प्रदूषित हो रही है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और वातावरण को स्वच्छ करते हैं। पेड़ प्राकृतिक जल निस्पंदन और ऊर्जा संरक्षण के लिए जिम्मेदार हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में टीपीसीओएन की प्रिंसिपल प्रो. श्योली सेन, टीएमसीओएन की वाइस प्रिंसिपल प्रो. जसलीन एम. के संग-संग सीएचएन के एचओडी डॉ. राम कुमार गर्ग, एमएसएन के एचओडी प्रो. जितेंद्र सिंह, ओबीजी की एचओडी प्रो. विजिमोल, नर्सिंग के एनएसएस समन्वयक श्री गौरव कुमार, प्रो. लिनसी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमरोहा में भी वृक्षारोपण हुआ।