Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

उत्तराखंड के नैनीताल-उधम सिंह नगर-हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव सपा लड़ेगी: अखिलेश यादव

बाजपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए उत्तराखण्ड से प्रदेश अध्यक्ष शंभुप्रासाद पोखरियाल एव अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव समजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड को पार्टी कार्यालय लखनऊ बुलाकर बैठक की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के राजनीतिक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर की सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी।और नैनीताल के हल्द्वानी रामनगर एव देहरादून में सभी सीटो पर चुनाव लड़ेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड से एक राजनीतिक संबंध ही नहीं पारिवारिक संबंध भी हैं और समय समय पर उत्तराखंड की मदद करने का कार्य करते रहे हैं।केदारनाथ आपदा के समय भी सबसे अधिक मदद भी हमने की उत्तरकाशी में आपदा की सूचना को आगे देंने वाली महिला को भी 5 लाख एव उत्तराखण्ड टर्मिनल में बचाव कार्य में लगी रेट माईनर टीम के सभी सदस्यों पार्टी कार्यालय बुलाकर अंग वस्त्र पहनाकर 1-1 लाख की चेक देकर सम्मानित किया था।2015 में उत्तराखण्ड की सभी सरकारी बसों को टैक्स मुक्त किया था लेंकिन समाजवादी पार्टी अपने कामों को राजनीतिकि मुद्दा नहीं बनाया ।उत्तराखण्ड प्रदेश में समजवादी पार्टी एक वैचारिक विकल्प रूप में है।श्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड में लगातार हो रहे पलायन ककी समस्या पर भी चिंता जताते हुए अभी एक रिपोर्ट से जानकारी प्राप्त हुई है। उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्र के 1795गाँव मानव विहीन हो गये है ये राष्ट्रीय सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही का संकेत है।उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश से 3 लोकसभा सांसद को भेजकर कार्य संगठन विस्तार में प्रगति लायी जाएगी।
.