Thursday 05/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावत

कारगिल विजय दिवस पर चुघ ने किया शहीदों को नमन


रुद्रपुर -आज कारगिल विजय दिवस है। 25 वर्ष पूर्व देश के वीर जवानों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर दुश्मनों से जंग लड़ी थी और विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय हासिल की थी और कारगिल की चोटी पर देश का तिरंगा फहराया था। आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के उन 75 जवानों की शहादत को भी नहीं भुलाया जा सकता ,जिन्होंने कारगिल युद्ध में वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर नवाबगंज स्थित गुरुद्वारे के समीप वीर जवान शहीद बलजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि देश के जवानों ने अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम के साथ दुश्मनों को परास्त कारगिल की चोटी पर तिरंगा लहराया था। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत के अमर सपूतो की गौरव गाथा पीढिय़ों के लिए गर्व और प्रेरणादाई रहेगी ।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भी कई वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। ऐसे में उनकी शहादत को आने वाली पीढ़ियां कभी नहीं भूल सकती। ऐसे वीर जवानों को सभी नमन करते हैं। इस मौके पर जसबीर बठला, संता सिंह, जुगनू, बिल्ला, सुंदर सिंह, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह,गुफरंजन, राजेश बजाज, शिवकुमार शिबू, सनी पासवान ,राममिलन ,राज कोली आदि मौजूद थे।