Thursday 12/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापननगर निगम की गौशाला के लिए 84 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृतएनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।ग्रीष्मकालीन धान नष्ट करने के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सितारगंज तहसील में दिया धरना सितारगंज। प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल नष्ट किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने सितारगंज तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।धरने का नेतृत्व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट कर प्रशासन ने किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या किसानों की बात सुने इस प्रकार की कार्रवाई करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत किसानों की फसल ही उजाड़ दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की फसल नष्ट की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।धरने के दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीष्मकालीन धान को नष्ट करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजाअवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार कियानैनीताल महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले सुनवाई हुई जिसमें निर्णय सुरक्षित रख दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल केउत्तराखंड हाईकोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद !

791 ग्राम चरस के साथ दो चरस तस्कर क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवीधुरा (चंपावत)नशे पर अंकुश लगाने क़े मकसद से पुलिस 2 नशा तस्कर क़ो गिरफ्तार किया है।एस.पी चंपावत अजय गणपति की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जा रही है एसपी अजय के निर्देश पर एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस व एएनटीएफ को दो चरस तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है रविवार को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी ने बताया 3 जुलाई शनिवार की साम को एसपी चंपावत के निर्देश पर दौराने चेकिंग पुलिस व एएनटीएफ टीम के द्वारा देवीधुरा में चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को दो लोग आते हुए दिखे जो पुलिस की चेकिंग देख घबरा गए एसओ ने बताया जब दोनों की चेकिंग की गई तो उनके बैग से पुलिस ने 791 ग्राम अवैध चरस बरामद की एसओ गोस्वामी ने बताया अवैध चरस बरामद होने पर पुलिस ने कुंदन सिंह व दीपक सिंह निवासी पखौटी( देवीधुरा) को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में थाना पाटी में मुकदमा दर्ज किया है तथा दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी है एसओ पाटी गोस्वामी ने बताया पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इस चरस को ऊंचे दामों में बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे एसओ गोस्वामी ने कहा पाटी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है तथा कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा कार्रवाई लगातार जारी है पुलिस टीम में एसआई सोनू सिंह (एएनटीएफ) हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, अशोक वर्मा (एएनटीएफ) कांस्टेबल मनोज ,कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल आदि शामिल रहे।