Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि

विधायक शिव अरोरा ने कल्याणी नदी से सटे हुए जलभराव वाले शिवनगर, आजादनगर क्षेत्र का किया पैदल भ्रमण, विधायक ने बचाव कार्य मे लगी प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम से रेस्क्यू कार्य की लीं जानकारीविधायक बोले हमारी सरकार लोगो की हर सम्भव मदद को तैयार

रुद्रपुर। गत रात्रि से रुद्रपुर क्षेत्र ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रुद्रपुर क्षेत्र के कई निचले इलाकों मे जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी, तो वही विधायक शिव अरोरा भी रात से हीं हालातों पर नजर बनाये हुए थे, वही आज विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र के आजाद नगर, शिवनगर क्षेत्र के कल्याणी नदी से लगे निचले इलाकों का स्थानीय लोगो के साथ दौरा किया, जहाँ मौके पर बचाव हेतु एसडीआरएफ की टीम ग्राउंड जीरो पर कार्य मे लगी हुई थी, तो विधायक शिव अरोरा ने जलभराव वाले क्षेत्र मे पैदल भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया और लोगो से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना और वही बचाव मे लगी SDRF की टीम ने जानकारी दी कल्याणी नदी से लगे घर जो बिल्कुल जलभाराव के कारण जलमग्न हो गये है ऐसे 50 से अधिक लोगो को टीम द्वारा निकाल के सुरक्षित स्थान पर रखा गया, वही विधायक शिव अरोरा स्वयं निचले क्षेत्रों मे जाकर बचाव कार्य का जायजा लिया, साथ हीं बचाव कार्य मे लगी टीम के साथ स्वयं लोगो की मदद के लिये आगे आये और बोले निश्चित रूप से प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार बचाव कार्य मे लगी है साथ हीं लोगो को निकाल के सुरक्षित व अस्थायी केम्पो मे लेजा रही है जहाँ उनके भोजन इत्यादि की सभी व्यवस्था की गयी है, उन्होंने लोगो से अपील की कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसके चलते समय रहते लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाये और प्रशासन की एडवांजरी का पालन करे, जिससे कोई जान माल का नुकसान न हो, राहत बचाव कार्य मे कोई कमी नहीं है और विधायक स्वयं अपने स्थानीय कार्यकताओं को कहा है कि लोगो के सम्पर्क मे रहे और वह स्वयं पूरी स्थिति को देख रहे है, प्रदेश सरकार हर स्थिति मे लोगो के साथ खड़ी है और हर सम्भव मदद हेतु तत्पर है।

इस दौरान एसओ भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार, कैलाश राठौर, डी के गंगवार, गोविन्द शर्मा, राजेंद्र राठौर, मदन दिवाकर, एसडीआरएफ की टीम व अन्य लोग मौजूद रहे।