वन विभाग कर रहा बड़ी अनहोनी का कर इन्तेजार – ओंकार सिंह
जसपुर -विकास खंड की ग्राम पंचायत करनपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव ग्राम प्रधान पति ओंकार सिंह ने बताया की गाँव मे आये दिन गुलदार घूमता रहता है और मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है. बीती रात भी गाय के बच्चे को मार कर खा गया है. वरिष्ठ भाजपा नेता ने इस संदर्भ मे कई बार वन विभाग के अधिकारियो को सूचना दी गईं है. वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी सुचना पर संज्ञान नहीं ले रहे है।वन विभाग ऐसी ही कुम्भकरण की नींद सोता रहा तो ग्राम मे कभी भी गुलदार बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।वही वन महकमें के द्वारा की जा रही अनदेखी से ग्रामीण भय के साये में जीवन यापन करने को मजबूर है बाघ के भय के चलते सभी लोग दिन छिपते ही अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर है।
