Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

नारायणपुर तिराहा – आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक नारायणपुर तिराहे पर आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करने के बाद कीर्ति स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गौरांग शिक्षा मंदिर कनकपुर के बच्चों ने स्वास्तिक मंत्र एवं संस्कृत में राष्ट्रगान गाकर अपनी प्रस्तुति दी।

समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, “अगस्त क्रांति दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा गूंज उठा था। यह आंदोलन भारतीय जनता की अविचलित इच्छाशक्ति और ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने की दृढ़ संकल्पना का प्रतीक है। हम आज उन वीर सपूतों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।”

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा, “यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आजादी कोई उपहार नहीं है, बल्कि यह अनगिनत बलिदानों का परिणाम है। आज का यह श्रद्धांजलि समारोह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की याद में है जिन्होंने अपने जीवन की आहुति दी। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं।”

भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला ने कहा, “अगस्त क्रांति दिवस भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम पन्ना है। इस दिन, देशभर में लाखों लोगों ने स्वतंत्रता की ज्वाला को प्रज्वलित किया था। आज, हम उन सभी वीरों को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि हम उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।”

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी शामिल हुए और सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपना कृतज्ञता भाव व्यक्त किया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ खड़े होकर देशभक्ति की भावना को संजोया। यह दिवस हमें न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महत्व को याद दिलाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है कि हम अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें और इसे एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने में योगदान दें।
अगस्त क्रांति दिवस का यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता के लिए हमारा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने राष्ट्र की उन्नति और विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा और स्वतंत्रता की उस मशाल को हमेशा जलाए रखना होगा, जो हमारे पूर्वजों ने जलायी थी।

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी जय गोविंद मानिक एवं टेंगरी यादव को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात नारायणपुर खेल मैदान में एक पेड़ मां के नाम के तहत मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, जिला प्रभारी पुष्कर काला एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने एक-एक पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सम्मानित नागरिकों को पंडित राम सुमेर शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, ग्राम प्रधान अजय साहनी, ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह जिंदू, ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, ग्राम प्रधान शमीम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, ग्राम प्रधान इकबाल अहमद, नारायण पाठक, दीपक मिश्रा, नवल किशोर तिवारी, आदेश मिश्रा, रमेश पाठक, मोहित मिश्रा, श्रीकांत सिंह, अंकित पाठक, त्रिलोकी सिंह, सुरेश शाही, अभिजीत पाठक, शशिकांत शर्मा, करुणाकर मिश्रा, उदय शंकर तिवारी, अभय मिश्रा, त्रिभुवन सिंह, अरुण मणि तिवारी, मोहित सिंह, मयंक तिवारी, विपिन मिश्रा, अखिलेश यादव, संजीव पांडे, सैयद इफ्तार हुसैन, राजेश तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, निर्भय तिवारी, कृष्ण कंधा तिवारी, प्रेम श्रीवास्तव, मुन्ना तिवारी, राज गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, अमित मदन, बंटी खुराना, बिट्टू हूंदीया, धीरज सिंह, राजेश कश्यप, इकबाल अहमद, रामकुमार पांडे, रामू चतुर्वेदी, अजय साहनी, जितेंद्र गौतम, आशीष केसरी, बलजीत गाबा, राकेश सिंह, अनिल चौहान, रजत दिक्षित, नीरज द्विवेदी, महामाया मिश्रा, नवनीत मिश्रा, गुड्डू सिंह, प्रमोद गुप्ता, धर्मराज जायसवाल, गफ्फार खान, अनुज पाठक, सनी कुमार, रामकिशन कोली, सर्वेश कुमार, रविकांत वर्मा, संजीव कुमार सिंह, पंकज पांडे, इकराम हुसैन, जोगिंदर सिंह जिंदू, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग़गा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।