Saturday 14/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

जिलाधिकारी ने सड़क एजेंसियों एन एच,लोनिवि एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल मलवे का निस्तारण कर इसकी समुचित निष्कासन व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

चंपावत 12 अगस्त 2024, सूवि। राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 अंतर्गत विकासखंड बाराकोट के भारतोली में रविवार को बंद मोटर मार्ग को खोले जाने में अत्यधिक समय लगने को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उक्त स्थान में भविष्य में वर्षात में पहाड़ी से आने वाले मलवे को तुरंत हटाए जाने व बंद सड़क मार्ग को कम से कम समय में खोले जाने के साथ ही उक्त स्थान में गिरने वाले मलबे के स्थाई समाधान के संबंध में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा सोमवार को सड़क निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक करते हुए भारतोली में बंद सड़क मार्ग के संबंध में उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण निर्माण विभाग के अवर अभियंता को समिति में रखा गया है। जिनके द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर उक्त स्थान पर सड़क मार्ग बंद होने के कारण एवं उसका स्थाई समाधान हेतु रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एजेंसियों व अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही होने पर सभी सम्बन्धित जिम्मेदार एजेंसियों व अधिकारियों पर आपदा अधिनियम- 2005 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को ही उप जिलाधिकारी रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम द्वारा भारतोली में जहां राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो रहा है उक्त स्थान का समिति के सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। गठित की गई संयुक्त टीम द्वारा पाया की लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में निर्मित सड़क का मलवा एवं ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का मलवा उक्त स्थान पर आने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा उक्त स्थान पर बनाए गए डंपिंग जोन में सड़क में मलवा जमा हो रहा है।

उन्होंने एन एच को इस स्थान पर नियमित एक जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन तैनात करने के निर्देश दिये। साथ ही एक जेसीबी लोनिवि को उक्त स्थान पर स्थाई रूप से तैनात करते हुए पहाड़ी से आने वाले मलवे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को उनकी सड़क से पूर्व से ही एन एच पर गिरे मलवे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।