Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 179 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी है आज दिनांक 16/08/2024 को भी जोश उत्साह और एक आश के साथ जारी रहा। कठिन परिस्थितियों मे भी श्रमिक अपनी न्याय संगत मांगो को लेकर हड़ताल पर डटे है।


आप सभी को उत्तराखंड लोकपर्व त्यौहार घी संक्राति की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। ये एक मौसमी त्योहार है जिसे किसानों और पशुपालकों द्वारा पूरे उत्तराखंड मे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बेदू रोटी को मक्खन या घी के साथ खाने का रिवाज है। इस दिन किसान अपने गांव के देवता को दूध,दही, घी, मक्खन आदि को अर्पित करते हैं। ये पर्व भादो मास की प्रथम तिथि को पड़ता है। इस दिन लोग कटोरी में घी भरकर उसका भोग लगाते हैं, फिर इसके बाद विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अपने देवता को प्रसाद रूप में चढ़ाते हैं। आपको यह बताना भी आवश्यक है कि दिनांक 20/08/2024 को लुकास टी वी एस मजदूर संघ की समस्याओं हेतु श्रमाआयुक्त महोदया जी हल्द्वानी के समक्ष वार्ता होनी है। अगर 20/08/2024 को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नही होता है तो लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड 21/08/2024 से भूख हड़ताल के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और कारखाना प्रबंधन श्री विक्रम सिंह राणा और श्री डी डी सत्यवली की रहेगी। *धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह मनराल,कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र अधिकारी,उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र,महामंत्री श्री बसन्त गोस्वामी, उपमंत्री श्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।*

समर्थन मे शिरडी श्रमिक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम गोपाल,महामंत्री श्री राम कुमार यादव,कोषाध्यक्ष श्री के सी पाण्डे , सदस्य आदि साथी मौजूद रहे।