Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

टीएमयू की डॉ. सपना सिंह प्रोफेसर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित

वर्ल्ड एजुकेशन समिट में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के पीडियाट्रिक विभाग की एचओडी डॉ. सपना सिंह को प्रोफेसर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड समारोह में राज्यसभा सांसद एवम् बीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि, यूपी के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड समारोह में विभिन्न प्रदेशों से शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य सेवा क्षेत्र में 74 शख्सियत सम्मानित किए गए। 02 बार यंगर रिसर्चर अवार्ड और 02 बेस्ट रिसर्च पेपर प्रेजेंटर अवार्ड भी डॉ. सपना सिंह की झोली में हैं। साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल्स में 22 रिसर्च पब्लिकेशन्स भी प्रकाशित हो चुके हैं।

संविधान क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन- आईएसआरएचई चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. सपना को अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा की सृजन एवम् राष्ट्र नव निर्माण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। वर्ल्ड एजुकेशन समिट में बोलते हुए टीएमयू नर्सिंग कॉलेज की डॉ. सपना सिंह ने कहा, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी अनुसंधान को लेकर बेहद संजीदा है। अनुसंधान किसी भी राष्ट्र को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। उल्लेखनीय है, डॉ. सपना की 02 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। 04 नेशनल और इंटरनेशनल सेमीनार में शोधपत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं। साथ ही 08 शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहे हैं।