Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

*शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुरक्षा और आपदा से जुड़े अहम मुद्दों को मानसून सत्र में जोरदार तरीके से उठाने से गदगद कांग्रेसियों ने किया विधायक सुमित का जोरदार स्वागत।*

“मानसून सत्र” में जनसरोकार से जुड़े अहम मुद्दों (शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपदा) को बड़ी मजबूती से सदन में रखने से उत्साहित कांग्रेसजनों ने आज जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में
विधायक सुमित हृदयेश के हल्द्वानी निज आवास पहुँच फूलमालाओं से विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत कर मानसून सत्र में आम जनमानस से जुड़े मुख्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया।
जिला-महानगर कांग्रेस द्वारा मिले सम्मान से अविभूत हो विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा में जनसमस्याओं को उठाने की ताकत उन्हें आप सबने दी है। जिसके लिये वे ताउम्र सबके ऋणी रहेंगे और हमेशा हरसंभव जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि सुमित हृदयेश के रूप में हमें विकास की देवी स्व. इंदिरा हृदयेश की विरासत मिली है जिसे हमे अपने साथ और सहयोग से आगे बढ़ाना है। देश में राहुल गांधी जी जिस प्रकार से जनसेवा मे लगे है उसी प्रकार विधायक सुमित हृदयेश जी भी दिन-रात जनसेवा में लगे है।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सुमित हृदयेश के रूप में हल्द्वानी को युवा ऊर्जावान विधायक का सानिध्य मिला है। जो जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते है। इनकी ऊर्जा से हम सब मे एक नई स्फूर्ति का संचार होता है तथा इनके मार्गदर्शन में हम सब कांग्रेसजन हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद विनोद दानी, नेत्र बल्लभ जोशी, डॉ केदार पडलिया, जया कर्नाटक, कमला सनवाल, विमला सांगूड़ी, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, मंजू बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, सौरभ भट्ट, रणवीर नागपाल, दलजीत नागपाल, देवेंद्र कुमार, जगदीश भारती, पिंकी पांडे, मीनाक्षी नयाल, दीपा टम्टा, पुष्पा मेहता, दीप पाठक, मुकुल बलुटिया, डॉ मयंक भट्ट, जगमोहन बगडवाल, नवीन पांडे, खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, प्रदीप नेगी, कौशलेंद्र भट्ट, सुमित कुमार, अमित रावत, सूरज बिष्ट, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, नितिन बलुटिया, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, गोविंद बगडवाल, संदीप पांडे, हेमन्त साहू, लक्ष्मीकांत, नवीन मेहरा, बबलू बिष्ट, चंदन भाकुनी, देवेंद्र जौहरी, भीमसिंह, संदीप भैसोड़ा, मनोज श्रीवास्तव, अशोक जोशी, कैलाश तिवारी, डॉ बालम बिष्ट, हरीश पलड़िया, हरीश जोशी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, हबीबुर्रहमान, तस्लीम अंसारी, कमल मेहता, गौरव मेहता, अरमान खान, अरबाज खान, कमल तिवाड़ी सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद प्रेषित किया।