Wednesday 18/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावतविधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजितएलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती,जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षणआपदा से पहले तैयारी पुख्ता,जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफलअवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारी रुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जखोली में शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक बना शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार,पूरे क्षेत्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिगढ़वाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू,अंतर-संकाय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभसोशल मीडिया पर विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ दुष्प्रचार पर भाजपा का प्रहार,कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायतएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थारू बघोरी में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली,

बृज महोत्सव में कृष्ण भक्ति की धूम संस्कार भारती के मंच पर थिरके छात्र-छात्रा,

रूद्रपुर।संस्कार भारती द्वारा आयोजित ब्रज महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।रुद्रपुर के रुद्रा होटल के सभागार में शनिवार की शाम ब्रज महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा,क्षेत्र संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम डाल चंद, कार्यक्रम अध्यक्ष भारत भूषण चूघ संस्कार भारती अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।संस्कार भारती के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल,महामंत्री सुनील शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष विमला रानी ने सभी आगंतुकों का विधिवत स्वागत किया।विधायक शिव अरोरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं में गिनी जाती है।कहा कि श्री कृष्ण के उपदेशों पर आधारित गीता संसार की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने का मार्ग प्रशस्त करती है।विधायक अरोरा के मुताबिक भारत के तीज त्यौहार एवं यहाँ की गौरवशाली परंपराओं को दुनिया के अन्य देशों के लोग भी तेजी से आत्मसात कर रहे हैं।विधायक अरोरा ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए उन्हें सनातन धर्म का योद्धा बताते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु की पदवी पाने के लिये युवाओं की भूमिका अहम बताई।ब्रज महोत्सव में जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने श्री कृष्ण द्वारा बाल्यकाल से लेकर जीवन पर्यंत की गयी लीलाओं को नृत्य कला द्वारा अभिनीत किया।कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित ब्रज महोत्सव को युवाओं को संस्कारवान बनाने में अमूल्य सहयोग देने वाला बताया।उन्होंने समाज से भगवान श्री कृष्ण के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।ब्रज महोत्सव मे स्कूली बच्चों ने ‘‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’’ ‘‘कान्हा सोजा जरा’’, ’’राधा कैसे न जले,’’ वो है अलबेला मद नैनों वाला, ’’सपनो में रात में आया मुरलीवाला रे,’’ ’’मधुवन में राधा’’, ’’सो जा जरा गोपियों की विनती है कान्हा’’ आदि कृष्ण भक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्यु की धमाकेदार प्रस्तुति दी। बृज महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी स्कूली बच्चों को संस्कार भारती द्वारा पुरूस्कार वितरित किये गये।इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी जसविंदर खरबंदा,पंकज अग्रवाल,
बी एल चोमवाल,विमल मेहरा,युगराज रघुवंशी,विमल मेहरा,राजेश श्यामपुरिया,राजकुमार बिंदल,हरवीर चौधरी,अरुण अग्रवाल,अशोक मित्तल, सुषमा अग्रवाल,अशोक सागर,ललित शर्मा,रश्मि रस्तोगी,शालिनी बोरा कनिका चूघ,ममता त्रिपाठी,दीपा जोशी,मोहन तिवारी,विनोद फौगाट,रवि अग्रवाल, प्रमोद मित्तल,आदि थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शैली बंसल एवं विमल मेहरा द्वारा किया गया।