Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

श्री कृष्ण- राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का भाजपा नेता दीपक बाली ने किया शुभारंभ

काशीपुर। यहां गंगे बाबा आश्रम में आज श्याम मार्डन पब्लिक स्कूल की ओर से जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे नन्हें मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक बाली, के साथ डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय,गगन कांबोज,एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, विकास शर्मा खुटटू,राजेन्द्र माहेश्वरी, सुभाष चन्द्र शर्मा ने राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दीपक बाली ने कहा कि शिक्षा और संस्कार देने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस बात का हमें संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है और इसे आगे बढ़ाने में उनकी जहां भी जरूरत होगी वह हर संभव मदद देंगे।इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा के वेश में प्रतियोगिता में भाग लिया।इन बच्चों की मनमोहक छवि को देखकर पूरा कार्यक्रम स्थल श्री राधा और श्रीकृष्ण के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न बच्चों ने धार्मिक नृत्य कर लोगों में भक्ति भाव का संचार कर दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान श्याम मार्डन पब्लिक स्कूल की ओर से उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। समामानित होने वालों में स्व रमेश चंद्र शर्मा खूटटू को मरणोपरांत सम्मान दिया गया जिसे उनके पुत्र विकास शर्मा खुटटू ने ग्रहण किया। इसके अलावा गगन कांबोज, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आयोजक अमित कुमार शर्मा व उनकी पत्नी व श्याम मार्डन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शर्मा की ओर से आभार व स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंकी पांडे तथा हरीश चंद्र जोशी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के शिक्षक कौशलेश गुप्ता तथा चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर रंजना सरस्वती रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों में आर पी एफ के इंस्पेक्टर रणदीप सिंह,सुबोध कुमार शर्मा,अनम,हुमेरा, मनीषा शर्मा,नमस,भानू सिंह पूर्व प्रधानाचार्य रामवतार, शिक्षक नेता भीम सिंह आदि मौजूद रहे।