Friday 20/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के अधिकार, सुविधाएं और जिम्मेदारियां—कर्मचारियों के व्यवहार व शिकायत व्यवस्था पर भी जोरदेशभर में प्रतिदिन लाखों उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाते हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकारों और पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारियों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। जागरूकता की कमी के कारण कई बार उपभोक्ताओं को असुविधा और अनियमितताओं का सामना करना पड़ता है।पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को कई आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इनमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, हवा भरने की सुविधा, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) और आपातकालीन सहायता शामिल हैं। साथ ही पंप पर ईंधन की दरें, माप-तौल संबंधी जानकारी और आवश्यक लाइसेंस स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।उपभोक्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार शुद्ध और सही मात्रा में ईंधन प्राप्त करना है। इसके लिए “5 लीटर टेस्ट” की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे उपभोक्ता ईंधन की मात्रा की जांच कर सकता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है।कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सख्त नियमपेट्रोल पंप कर्मचारियों का व्यवहार शिष्ट, विनम्र और सहयोगात्मक होना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से अभद्रता, लापरवाही या जानबूझकर गलत जानकारी देना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहना, सही जानकारी देना और उपभोक्ताओं की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार पाए जाने पर पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।शिकायत के लिए स्पष्ट प्रावधानहर पेट्रोल पंप पर शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य होता है, जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा पंप परिसर में संबंधित तेल कंपनी और क्षेत्रीय अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाते हैं। उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर, ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।सुरक्षा और जवाबदेही भी जरूरीपेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। अग्निशमन यंत्र, चेतावनी संकेत और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही माप-तौल उपकरणों की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी है।पेट्रोल पंप केवल ईंधन भराने का स्थान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार सेवा केंद्र है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं मिलना उनका अधिकार है, जबकि इन मानकों का पालन करना पंप संचालकों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जागरूक उपभोक्ता ही इस व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बना सकते हैं।तकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।डी पी. एस. रुद्रपुर में सी ए इंटरमीडिएट ऑल इंडिया टॉपर का भव्य स्वागतदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज गर्व, उल्लास और प्रेरणा से भरा एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने 2023-24 बैच अपनी उल्लेखनीय सफलता के उपरांत विद्यालय का दौरा किया। उनके आगमन से पूरा विद्यालय परिवार उत्साह से सराबोर नजर आया।तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (प्ब्।) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक ।प्त् 12 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।विद्यालय पहुंचने पर तनिष का प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभा के दौरान तनिष ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की यात्रा को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कठिन से कठिन राह भी आसान लगने लगती है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उनसे कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक और सरल भाषा में उत्तर दिया। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति नई दिशा और प्रेरणा मिली। यह संवाद सत्र अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तनिष को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थी किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तनिष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।अंत में विद्यालय परिवार ने तनिष कनोडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह अवसर न केवल एक सम्मान समारोह था, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरने वाला एक यादगार क्षण भी बन गया।चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतमगोल्ड मेडलिस्ट बोले, ज़िंदगी निखारने को टीएमयू शुक्रियानवरात्र पर रूद्रपुर में मांस की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का किया जोरदार स्वागत कांग्रेसियों ने ५ बिंदुओं पर वार्ता कर कार्रवाई करवाते हुए न्याय दिलाने की मांग की

गदरपुर । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के गदरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। वही हरीश रावत गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में पहुंचे जहां पर उन्होंने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया,जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अनिल सिंह ने तस्लीम हत्याकांड को लेकर पांच बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही की मांग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही और कहा,जल्द न्याय मिलेगा। सोमवार को लगभग दो बजे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गदरपुर बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला पहुंचे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने पांच सूत्रीय मांगो का एक पत्र उन्हें दिया। पत्र में उन्होंने बताया तस्लीम जहां हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। दूसरी मांग एडवोकेट प्रशांत सिंह गोलीकांड के षड्यंत्र कारियो को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पुलिस सुरक्षा दिलाई जाए। तीसरी मांग अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग व बंगाली भाषी छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाई जाए। चौथी मांग गुरुचंद ठाकुर व संत केसर सिंह बंगाली समाज व राय सिख समाज के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु 2 करोड़ के कोष को तत्काल लागू किया जाए। व पांचवीं मांग गदरपुर दिनेशपुर मटकोटा मार्ग का नवनिर्माण जल्द कराया जाए । वही हरीश रावत ने सभी मांगों को सुनते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही । वही मृतक नर्स तस्लीम जहां के पिता नफीस ने कहा कि मेरी बेटी के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए और मामले की सीबीआई जांच हो जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके । हरीश रावत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र न्याय दिलाए जाने के लिए कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,चंदन न्याल,चंद्रा सिंह जोशी ,अनिल सिंह ,सुभाष बेहड़, भीम ठकराल, सिद्धार्थ भुसरी ,टेकचंद कंबोज, कृष्ण कंबोज ,पारस धवन,बिल्लन चौधरी ,अमरजीत सिंह ,सुनील वाल्मीकि, सलीम बाबा, शादाब हुसैन, सत्यजीत सिंह गुलाटी,रामविलास शाह, हरिचंद कंबोज,ममता वर्मा, मोहम्मद राजी,खुश रबीं बेगम, महक,साहिबा, राजिफा,नित्यम सिंह,किशोर सामंत, त्रिलोक सिंह मोहम्मद शादाब सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।