Wednesday 11/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त

जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक ली.अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश

रूद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में लेते हुए कहा कि पूर्व सैनिक की समस्याओं का समाधान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि सैनिक की समस्याओं का पंजीयन के लिए जिला कार्यालय में नोडल अधिकारी बनाये गये है तथा प्रत्येक तहसील में भी नोडल अधिकारी नामित किये जायेगे ताकि पूर्व जिला जिलाधिकारी ने सैनिकों की समस्याओं को पंजिका में अंकन कर शीघ्रता से समाधान किया जा सके व उनकी मॉनिटरिंग भी की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सैनिक संगठों की मांग पर प्रत्येक ब्लांक में सैनिक मिलन केन्द्र बनाने हेतु शीघ्र प्राथमिकता से भूमि चयन करने के साथ ही सुविधाजनक स्थान पर बनाने का आश्वासन दिया, साथ ही शहीद सैनिकों के नाम पर सड़के, विद्यालय के नामकरण के साथ ही शहीद सैनिक द्वार भी बनाये जायेगें।
बैठक में पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बोरा ने कहा कि खटीमा , सितारगंज, नानकमत्ता पूर्व सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है इसलिए क्षेत्र की सड़कों स्कूलों का नामकरण शहीद सैनिकों के नाम पर करने तथा शहीद गेटों की रंगाई-पुताई कराने का अनुरोध किया। पूर्व सैनिक सू0 मेजर केएस कार्की ने पूर्व सैनिकों द्वारा जनजाति कृषकों से भूमि क्रय की गई है भूमि पर बिना सत्यापन किये ऋण न दिये जाने का अनुरोध के साथ ही प्रत्येक ब्लांक में सैनिक जन मिलन केन्द्र बनाने तथा प्रत्येक मुख्यालय में पूर्व सैनिक लीग कार्यालय हेतु भूमि दिलाने के व भूमि चयन तक इन्द्रा चौक के पास पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय में सैनिक लीग कार्यालय संचालन कराने का भी अनुरोध किया। धन सिंह कोरंगा ने रूद्रपुर से गूलरभोज तक रोडवेज की बस संचालित करने, कैप्टन आत्मा सिंह ने पूर्व सैनिकों को रोजगार में प्राथमिकता देने व टोल टैक्स माफ करने का अनुरोध किया। आ0कै0 भगत सिंह ने शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन स्थानांतरण करने तथा जिला शस्त्रागार में पूर्व सैनिकों के शस्त्र रखने का अनुरोध किया।
बैठक में ओसी डॉ0 अमृता शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि0 कर्नल सीपी पुन, एसीएमओ डॉ0 एसपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आरडी मठपाल, पूर्व सैनिक राजेश दुर्गापाल, महिपाल सिंह कोश्यारी, भगवान सिंह, आरडी भट्ट, कल्याण सिंह, टीएस नेगी, बीएस नेगी, भेजराज सिंह, जगमोहन सिंह, देवी दत्त, किशन चमोली सहित विभिन्न सैनिक संगठनों के पूर्व सैनिक व पदाधिकारी मौजूद थे।