Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

रीजनल पार्टी ने की शराब तस्कर की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग। पत्रकार पर क्रॉस एफआइआर को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल की अगुवाई में सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों द्वारा कोतवाली में प्रदर्शन किया गया।
पार्टी कार्यकर्ता पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला करने वाले शराब तस्कर सुनील गंजे की संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े रहे।कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा आरोपी सुनील की गिरफ्तारी तो कर दी गई। साथ ही पत्रकार योगेश डिमरी, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद हटवाल सहित एक अज्ञात के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर योगेश डिमरी सहित पांचों युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। शिव प्रसाद सेमवाल ने आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य से वार्ता करके ऋषिकेश में तैनात आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ का तबादला करने की मांग की। आबकारी आयुक्त ने उन्हें जल्दी ही ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया।सेमवाल ने बताया कि बीते रविवार सुबह जब योगेश डिमरी के साथ मारपीट की घटना घटित हुई उस समय सुरेंद्र नेगी और अरविंद हटवाल वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन फिर भी पुलिस के द्वारा इन लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि हमले के मुख्य आरोपी शराब तस्कर सुनील एक गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसने अवैध शराब का धंधा कर करोड़ों की अवैध कमाई की है। इंदिरा नगर स्थित इसके आवास का नक्शा भी नगर विकास प्राधिकरण से पास भी नहीं है। लिहाजा इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि योगेश डिमरी सहित सभी पांचों युवकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए अन्यथा पुनः आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, मनोरमा चमोली, सुरेंद्र चौहान, शिव सिंह भैराटी, बिशन सिंह कंडारी ,राजेंद्र सिंह गुसाई, उपेंद्र सकलानी ,बलबीर सिंह नेगी आदि पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।