Thursday 05/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

रूद्रपुर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में 32वें नवोदय विद्यालय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2024 का आगाज हुआ।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति उदयराज सिंह ने खेल ध्वज फहराकर व खेल मशाल प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होने पीएसी के बैंड के साथ नवोदय विद्यालयों के विभिन्न सम्भागों से आये खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। नवोदय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में पूरे देश के विद्यालयों के 08 सम्भाग लखनऊ सम्भाग, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, पटना, पुणे व शिलांग सम्भागों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी सम्भागों से आये खिलाड़ियों को बधाई दी व खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से खेल के मैदान में प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी सुनहरा भविष्य है। खेल शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना जागृत होती है और इच्छा शक्ति भी बढ़ती है जिससे जीवन में दृढ़ता आती है। उन्होंने खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना-अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन व सयमबद्धता से कार्य करें। उन्होने कहा कि नवोदय विद्यालयों के पूरे देश के बच्चे खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है जिससे बच्चे विभिन्न प्रांतो के वैचारिक, सैद्धांतिक के साथ ही विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होते है, जो विविधता में एकता के चरितार्थ का परिचायक है व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय लखनऊ सम्भाग सुमन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभाग करने हेतु बधाई दी। उन्होने कहा खेलों में जीतने व हारने से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग करना अति आवश्यक है, इसलिए खेल भावना से खेलों में प्रतिभाग करे व अपने विद्यालय, अपने सम्भाग व देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय के आठ सम्भागों के 576 छात्र-छात्राएं 14, 17 व 19 आयु वर्ग में प्रतिभाग कर रहे है।इस दौरान प्राचार्य नवोदय विद्यालय बागेश्वर कमल किशोर तिवारी, प्राचार्य बदायूं सत्यपाल गंगवार, उप प्राचार्य रूद्रपुर प्रमोद कुमार, डॉ0 अनुराग सहित बच्चों के अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।