Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

शांति प्रसाद मॉडल स्कूल में 15 शिक्षकों को किया सम्मानित

गदरपुर । शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर 2024 को शांति प्रसाद मॉडल जूनियर हाई स्कूल सकैनिया विo क्षेत्र गदरपुर में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा, राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर 15 शिक्षकों अंग वस्त्र शाल प्रदान करने के साथ माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया । जिन में सर्वश्री गिरजा किशोर राय,
प्रभाकर तिवारी,रामविलास आचार्य,गुलाब राम गुप्ता, मोहनलाल अरोड़ा,रमेश चंद मौर्य,मुक्ता प्रसाद शर्मा,सुरेंद्र मोहन मिश्रा,अभिमन्यु सिंह, रियासत अली टेक चंद कंबोज, थे बृजेश दुबे,राजेंद्र प्रसाद,किशन कंबोज एवं मंद्रिका प्रसाद को सम्मानित किया गया । सर्वपल्ली डा,राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक समाज को उनके आदर्श को पालन करने की प्रेरणा का आवाहन किया गया । सेवानिवृत्त शिक्षकों के दीर्घायु की कामना की गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिनाथ विश्वास पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई और उनके द्वारा किए गए शिक्षक कार्यों का प्रशंसा की, उन्होंने गुरु शिष्य परंपरा को समाज को प्रेरणा का स्रोत बताया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सर्वपल्ली डा,राधा कृष्णन जी के चित्र पर पुष्प समर्पित किये गये,वक्ताओं द्वारा सर्वपल्ली डा, राधाकृष्णन जी केजीवन कार्य काल आदर्श को आत्मसात कर वर्तमान समाज नवनिर्माण के लिए हर बच्चों को उच्च शिखर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर चंदन नयाल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गदरपुर सत्यजीत सिंह गुलाटी, बनवारी लाल, लल्लन कुमार गुप्ता, रामनेत यादव, आनंद कुमार,सुभाष चौहान, रामपाल सिंह,मोनू गुप्ता ,डॉ, मनोरंजन बंगाली, किशन कंबोज,बलिराम राम ठेकेदार, अरविंद त्रिपाठी,अरविंद आर्य, निक्कू कंबोज,राजेंद्र सिंह रणजीत सिंह,राजाराम ,सुभाष , रमेश चंद्र ,विश्वनाथ,भूपेंद्र सिंह,अनंत कुमार,अमित ,सोमल सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक रामविलास आचार्य ने शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।