Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण

अतिक्रमण करके बनाए जा रहे प्रतिष्ठान के निर्माण कार्य पर पुलिस ने लगाई रोक सड़क पर फैली खनन सामग्री हटाने के अलावा पुलिस ने दी कोर्ट चालान की चेतावनी

गदरपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 74 से सकैनिया को जाने वाले मार्ग पर तिराहे पर एक प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा नई इमारत का निर्माण अतिक्रमण करके किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्य रूकवाते हुए कोर्ट चालान की चेतावनी दी । उल्लेखनीय हो कि सकैनिया मोड पर एक प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा पांच दुकानों का निर्माण किया जा रहा है अज्ञात सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अतिक्रमण करके मानकों के विपरीत बनाए जा रहे प्रतिष्ठान के आगे बरामदा एवं फैली हुई खनन सामग्री से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिस पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर प्रतिष्ठान स्वामी की गैर मौजूदगी में कार्य कर रहे ठेकेदार राज मिस्त्री एवं मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया । उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी को सूचना भिजवाते हुए कोर्ट चालान की चेतावनी देते हुए अति शीघ्र सड़क से खनन सामग्री एवं अन्य सामान हटाए जाने की चेतावनी दी । इस दौरान भारी संख्या में व्यापारियों का भी जमावड़ा लगा रहा।