Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़ ‘खबर पड़ताल’ के नाम पर चल रहे फर्जी फेसबुक पेज पर भी उठे सवालरूद्रपुर में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटरों की बढ़ती संख्या पर सवाल, जांच व्यवस्था मजबूत करने की मांगरुद्रपुर शहर में तेजी से बढ़ते पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर अब जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। हाल के दिनों में सामने आए एक मामले ने जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पास के एक कलेक्शन सेंटर से ब्लड सैंपल की जांच कराई। रिपोर्ट मिलने के बाद जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर संदेह जताया गया और पुनः जांच कराने की सलाह दी गई। इसके बाद व्यक्ति ने दूसरे मान्यता प्राप्त लैब, Dr. Lal PathLabs में परीक्षण कराया, जहां दोनों रिपोर्टों में स्पष्ट अंतर सामने आया।इस अनुभव ने न केवल संबंधित व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान किया बल्कि यह भी संकेत दिया कि जांच की गुणवत्ता और मानकों का पालन हर जगह समान रूप से नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पैथोलॉजी जांच उपचार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ऐसे में रिपोर्ट की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है।शहर में बड़ी संख्या में कलेक्शन सेंटर खुलने से सुविधा तो बढ़ी है, लेकिन साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ, मानक उपकरण और गुणवत्ता नियंत्रण जैसे पहलुओं पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी हो गया है। स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है, इसलिए नियामक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और सत्यापन अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।इस प्रकार की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि आमजन को भी जांच करवाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और केवल प्रमाणित तथा विश्वसनीय संस्थानों का ही चयन करना चाहिए। साथ ही संबंधित विभागों से अपेक्षा की जा रही है कि वे मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का विश्वास और सुरक्षा दोनों कायम रह सकेजागरूकता ही सुरक्षा है सही जांच सही उपचार की पहली शर्त हैसस्ती सुविधा के बजाय प्रमाणित गुणवत्ता को प्राथमिकता दें।रिपोर्ट पर संदेह हो तो दोबारा जांच कराने में संकोच न करेंस्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।जेसीज पब्लिक स्कूल में हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 का डीएम ने किया शुभारंभहोटल बन चुके होमस्टे पर डीएम का डंडा, 17 पंजीकरण निरस्तपर्यटन वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया शुरू, अवैध संचालन पर सख्त कार्रवाई जारीदेहरादून, 29 अप्रैल। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने होमस्टे संचालन पर बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हुई गहन जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही इन्हें पर्यटन विभाग की वेबसाइट से विलोपित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।जिला प्रशासन ने “ऑपरेशन सफाई” चलाते हुए महज सात दिनों में मजिस्ट्रेट स्तर की पांच टीमें गठित कर जांच अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि कई होमस्टे होटल की तरह संचालित किए जा रहे थे, जहां नियम विरुद्ध बार संचालन, तेज आवाज में डीजे और देर रात तक पार्टियां आयोजित हो रही थीं। इन स्थानों पर नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के अड्डे बनने की शिकायतें भी मिलीं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा था।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और आमजन की जान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों की आय में वृद्धि करना है, न कि इसे व्यावसायिक होटल में बदलना।जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई होमस्टे में रसोई की व्यवस्था नहीं थी, अग्निशमन उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। कई स्थानों पर फूड लाइसेंस नहीं पाया गया। निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित किए जा रहे थे और कुछ इकाइयां लीज या किराये पर चलाई जा रही थीं, जो नियमों के विपरीत है। विदेशी नागरिकों के ठहराव की अनिवार्य सूचना भी कई जगह उपलब्ध नहीं कराई गई।प्रशासन ने पाया कि कुछ होमस्टे बारात घर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जा रहे थे, जबकि कई स्थानों पर स्वामी का निवास ही नहीं था। मसूरी और शहरी क्षेत्रों में स्वामित्व परिवर्तन और नवीनीकरण न कराने के मामले भी सामने आए हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी होमस्टे संचालक नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।————————————++++▢ सवालों के घेरे में रुद्रपुर की व्यवस्थाएंदेहरादून में कार्रवाई के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि रुद्रपुर में बिना मानकों के संचालित पेइंग गेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस और होटल पर कब कार्रवाई होगी। शहर में लंबे समय से बिना पंजीकरण, बिना अग्निशमन व्यवस्था और बिना आवश्यक लाइसेंस के कई प्रतिष्ठान संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नियमों को ताक पर रखकर बाहरी व्यक्तियों को ठहराया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा दोनों पर खतरा बढ़ रहा है।अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन रुद्रपुर में भी देहरादून जैसी सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध संचालन पर लगाम लगाता है या फिर ये व्यवस्थाएं यूं ही चलती रहेंगी।सितारगंज में मानसिक गणना का महाकुंभ: 500+ प्रतिभागियों के बीच मुदित राठी बने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”।काशीपुर में शिक्षक गरिमा शिविर संपन्न, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर हुआ मंथनकाशीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जनपद उधम सिंह नगर का शिक्षक गरिमा शिविर काशीपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ। शिविर में काशीपुर, जसपुर एवं रुद्रपुर से गायत्री परिवार के सदस्य एवं शिक्षकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम में जसपुर से दिग्विजय सिंह, रुद्रपुर से ओमवीर सिंह, नमो नारायण, सोमपाल तथा काशीपुर से राजीव झा, सर्वेश रस्तोगी, महिपाल जी सहित कात्यानी महिला मंडल की बहनों की सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त हल्दुचौड़ से बसंत पांडे भी उपस्थित रहे।शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर प्रमोद भटनागर ने शिक्षकों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के महत्व एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ शांतिकुंज के सी.डी. थपलियाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए परीक्षा की उपयोगिता पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह-संयोजक पुष्पा जी ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव जिला संयोजक यशवंत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन जिला इकाई, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा उधम सिंह नगर द्वारा संपन्न कराया गया।शिविर का आयोजन दिव्य एवं भव्य रहा, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना करते हुए आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।खानपुर न.1 मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरालोहाघाट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 से 5 दिन में मिल रहा है पानी।शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, दो मई को होगा संकीर्तन महोत्सवएक मई को फुटबॉल ग्राउंड से निकलेगी भव्य निशान यात्रा

भाजपा उत्तराखंड सह प्रभारी पहुंची रुद्रपुर मिस कॉल के माध्यम से अनेको लोगो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

*पूर्व केंद्रीय मन्त्री व सांसद अजय भट्ट बोले सदस्यता अभियान को लेकर हर कार्यकर्त्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाये*

रुद्रपुर। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा एक दिवसीय प्रवास पर रुद्रपुर पहुंची, जहाँ उनके तय कार्यक्रम के अनुसार बूथ संख्या 97, उत्तरी मंडल के शैलजा फार्म पहुंची वहाँ सदस्यता अभियान के निमित्त उन्होंने बूथ संख्या 97 पर अनेको लोगो को मिस काल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई, वही यह कार्यक्रम भाजपा नेता सुरेश कोलीं के कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहाँ पार्टी कार्यकताओं द्वारा सह प्रभारी रेखा वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे, उन्होंने रुद्रपुर आगमन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया, वही सांसद भट्ट ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की इस समय पूरे देश मे सदस्यता अभियान चल रहा है इसके निमित्त पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्त्ता बूथ बूथ, गांव-गांव सदस्य बनाने का कार्य कर रहे है, निश्चित रूप से हम अपने सह प्रभारी को विश्वास दिलाते है हम अपने अपने क्षेत्र मे एक एक व्यक्ति से सम्पर्क करते हुए उसको भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे, वही हमको जो लक्ष्य शीर्ष नेतृत्व ने दिया है उससे कही आगे हम लोगो को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे, सांसद अजय भट्ट बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों ओर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों को जनता ने देखा है ओर हर क्षेत्र मे सदस्यता अभियान एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
भट्ट बोले वह स्वयं सदस्यता अभियान को लेकर लगातार पूरे लोकसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि व संगठन के लोगों से वार्ता कर अभियान में तेजी लाने को कहा है, जिसके लिये स्कूल,कम्पनी व हर क्षेत्र मे प्रबुद्ध लोग हर वर्ग के व्यक्ति से सम्पर्क किया जा रहा है हमको पूर्ण विश्वास है हम इस अभियान मे सफलता हासिल करेंगे।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे आये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया, उन्होंने कहा हम हर रोज अपने अपने बूथ पर लक्ष्य लेकर निकले ओर घर घर जाकर सम्पर्क के माध्यम से नये सदस्य बनाये है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आह्वान है की पूरे देश मे दस करोड़ सदस्य बनाने है जिसके चलते रुद्रपुर प्रवास पर आना हुआ ओर वह यह के कार्यकर्त्ता से पहले से परिचित है ओर पूर्ण विश्वास है शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य मे सभी पूर्ण मनोयोग से लगेंगे ओर इस सदस्यता अभियान को सफल बनायेगे, प्रभारी वर्मा बोली यह अभियान नवंबर तक चलने वाला है ओर उत्तराखंड मे निकाय चुनाव भी जल्द होने वाले है ऐसे मे वार्डो मे चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोग इस अभियान मे अपने क्षेत्रों मे लोगो को सदस्यता अभियान से जोड़े, जिससे उनका क्षेत्र आने वाला चुनाव की दृष्टि से मजबूत होगा वहीं पार्टी जिसको भी टिकट देगी वह क्षेत्र से अवश्य विजय होगा, वही उन्होंने वहाँ मौजूद लोगो को मिस काल के माध्यम से सदस्य बनाकर बूथ संख्या 97 पर इस अभियान की शुरुआत की, इससे पूर्व वह अपने तय कार्यक्रम के तहत ट्रांजिस्ट कैंप में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुई, जहाँ अनेको लोगो को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई,

कार्यक्रम सयोंजक सुरेश कोली ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी गणमान्य लोग का आभार जताया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व मेयर सोनी कोली, सुखदेव नामधारी, जिला महामंत्री अमित नारंग, भारत भूषण, भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेन्द्र चौधरी, रश्मि रस्तोगी, फरजाना बेगम, ममता त्रिपाठी, महेंद्री शर्मा, तरुण दत्ता, गुन्नू चौधरी, बलाई विश्वास, राधेश शर्मा, प्रियंका विश्वास, मयंक कक्कड़, राज कोली, के के त्रिपाठी, विजय डे, शिवकुमार राय, अनिल कोली, प्रसादी लाल कोली, लालू कोली, किशन कोली, बब्लू सागर, वीरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।