Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

रुद्रपुर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन


रुद्रपुर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य एवं जिला प्रशासन उधमसिंह नगर के मार्गदर्शन मे जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर के अधीन श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर उधमसिंह नगर में दिनांक 11 से 13 सितंबर 2024 तक 3 दिवसीय राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालक कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच सेमीफाइनल मैच देहरादून व रामनगर के मध्य खेला गया। जिसमे देहरादून 19 प्वाइंट्स से विजय रही। आज का दूसरा सेमीफाइनल मैच मिनी स्टेडियम बाजपुर व पौड़ी के मध्य खेला गया। जिसमे मिनी स्टेडियम 34 प्वाइंट्स से विजय रही। फाइल मैच कल देहरादून व मिनी स्टेडियम बाजपुर के मध्य खेला जायेगा। अवसर पर खेल विभाग उधम सिंह नगर के कर्मचारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक गौरव उपाध्याय, विशाल सिंह, साक्षी चौधरी थे।