भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान चलाते हुए किया बैठक का आयोजन


गदरपुर । पंजाबी कॉलोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बड़ी संख्या में वार्ड वासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर संबोधित करते हुए कहा कि “जो भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनते हैं वह केवल सदस्य नहीं एक परिवार का हिस्सा बनते हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह जनकल्याण की भावना रखते हुए समाज हित में कार्य करती है जिस कारण जनता की भावना भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी हुई है”। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति सुभाष गुंबर, पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष राजेश गुम्बर,मंडल संयोजक अरविंद पाल,मीनाक्षी श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव,मनोज गुंबर,युवा मोर्चा अध्यक्ष मुनि भूसरी, मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल,सुरेंद्र छाबड़ा,नितिन रस्तोगी ,संतोष मिश्रा,सुनील कालरा,रवि धवन,संजीव कालरा,कपिल गंडा,सोनू पोपली,काली ग्रोवर ,पवन कुमार,राजेश पाल,मीनू पाल, बिट्टू,मीरा,राकेश गुलाटी,मधु गुलाटी ,सुनील ,अंशु , रजनी बांगा,गीता सक्सेना,हिमांशु आर्य आदि वार्डवासी उपस्थित रहे।