Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका

काशीपुर : भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं के द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के लिए दिए गए अनर्गल बयान बाजी से आक्रोशित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा और उसके सहयोगियों का पुतला दहन किया। पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार और उसके सहयोगी मंत्रियों का पुतला फूंक अपना गुस्सा निकाला। पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री बेलगाम हो गए हैं, राहुल गांधी की लोकप्रियता से त्रस्त होकर आज उनके लिए गलत बयान बाजी करना उनके मानसिक दीवालिएपन की ओर इशारा करता है। वही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की राहुल गांधी की संसदीय कार्यों में लोकप्रियता को देखकर आज भाजपा और उसके मंत्रियों के द्वारा राहुल गांधी का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान चलती है। नाथूराम गोडसे के अनुयाई मोहब्बत के सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, लता शर्मा, इंदर सेठी, इंदुमान, अरुण चौहान, कुमकुम सक्सेना, संदीप सहगल,अजीत शर्मा, मंसूर मंसूरी, रंजना गुप्ता, पार्षद मोहम्मद आरिफ, नौशाद अंसारी, शाह आलम, नजमी अंसारी, अफसर अली, नईम सिद्दीकी, राजू छीना, राशिद फारुकी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।