Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,दो हुये फरार

ऊधमसिंहनगर जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई। इसी कार्रवाई के दौरान किच्छा पुलिस ने बरेली के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 161 ग्राम स्मैक बरामद की। तस्कर के दो साथी पुलिस को चकमा दे फरार हो गए। तस्कर बरेली से स्मैक लेकर देहरादून की पार्टी को डिलीवरी देने के लिए प्रतीक्षा में खड़े थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। किच्छा कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस दरऊ चौकी क्षेत्र गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक बाईक पर सवार था दूसरा उसके पास खड़ा था। पुलिस के वहां पहुचने पर बाईक सवार युवक बाइक स्टार्ट कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम कमल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी शीशगढ़ बरेली यूपी बताया। उसके पास से 161 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया बरामद स्मैक उसने अपने फरार साथी सचिन पुत्र वीरपाल व सन्नी पुत्र नन्हे सिंह निवासी शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तरप्रदेश के साथ फतेहगंज जनपद बरेली निवासी अरून से ली थी। तीनो इसकी डिलीवरी देने आए थे। किच्छा कोतवाल ने बताया कि तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।