उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार पूरे देश भर में चल रहे महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज रविवार को भी कई स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा,और उन्हें डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा इंदिरा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, और ग्राम दानपुर पहुंची,

जहां उन्होंने महिलाओं को भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई,और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस में उनका पूरा सम्मान होगा, उनकी हर समस्या का समाधान प्रमुखता से किया जाएगा l इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,निगम पार्षद प्रीति साना,बीडीसी राखी जोशी, ममता सिंह, सरोज रानी, पूनम गुप्ता,मंजू जैन, बीना शर्मा, ममता बनर्जी,कुसुम, मुन्नी, हर्ष बाला, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे l