रुद्रपुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत खेड़ा मोहल्ले में रम्पुरा पुलिस चौकी कोतवाली रुद्रपुर द्वारा चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना तथा लोगों को साइबर अपराध, यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराकर जागरूक किया गया।इस दौरान स्वेच्छा से स्थानीय 12 नौजवानों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, SI नवीन जोशी, का.अमित जोशी, का.महेंद्र कुमार मौजूद थे।
रम्पुरा पुलिस ने चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक साइबर अपराध और नशे से दूर रहने की दिलाए गई शपथ
