धारचूला विधायक खरीद धामी सीमांत क्षेत्र गूंजी में जाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

धारचूला विधायक हरीश धामी सीमांत क्षेत्र गूंजी में जाकर दो मसलों को लेकर विरोध जताएंगे और धरना देंगे। कांग्रेस विधायक हरीश धामी का कहना है कि कैलाश पर्वत के लिए जारी पांच दिवसीय कार्यक्रम में केवल पर्यटन विभाग ने कुमाऊं मंडल विकास निगम और सेना के साथ टायप कर अनुमति दी है। जबकि स्थानीय लोगों को इसका फायदा नहीं पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि नहीं टैक्सी ड्राइवर को इसका फायदा पहुंच रहा है और नहीं स्थानीय लोग जिनके होमस्टे हैं उनके लिए परमिशन दी गई है। कहा कि स्थानीय लोगों को इसका कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है जिसके विरुद्ध विरोध स्वरुप वह धरना प्रदर्शन देंगे। साथ कहा कि सेना द्वारा भी स्थानीय लोगों की जमीन को खुर्द किया जा रहा है इसको लेकर भी विरोध जताएंगे।