मंगलौर में खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है कि वो कानूनी तौर तरीके को ताक पर रखकर रात के अंधेरे मे मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार को धड़ल्ले से बेधडक अंजाम दे रहे है, जिन्हे प्रशाशन का कोई खौफ नहीं है जिससे वो खूब चांदी काट रहे है।
अवैध खनन कारोबारी इस वक्त प्रशासन से बेखौफ़ होकर खनन के कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए है यह खनन बिना किसी परमिशन के रात के अंधेरे में किया जा रहा है और हज़ारों घन मीटर मिट्टी को अलग अलग जगह पर डाल कर खनन कारोबार कर करोड़ो रूपये की चांदी काट चुके है एच आर डी ए द्वारा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट हो या मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एन एच 334 के किनारे सभी जगहों पर खनन कारोबारियों ने रातों रात मिट्टी का भराव कर प्रशासन को बोना साबित कर दिखाया । संबंधित मामले में जब मीडिया की टीम ने रूडकी तहसीलदार विकास अवस्थी से मामले में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी से बचते हुए व्यस्त होने की बात कहकर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट से मिलने की सलाह दे डाली जिसके बाद जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा से जानकारी चाही तो उनका कहना था इस मामले का उन्हें संज्ञान है जिसकी तहसील स्तर पर कार्यवाही की जाएगी, अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर मामले में कौन कार्यवाही करेगा और कब यह कार्यवाही होगी।
बाइट– आशीष मिश्रा (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी )
