Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

देहरादून ,श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में मां भगवती के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि देवी की पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर पंडित आशीष उनियाल जी ने श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किया

नारी का सम्मान

पंडित जी ने कहा कि जो भी नारी का सम्मान करता है मातृशक्ति का आदर करता है मां भगवती भी उसी पर प्रसन्न होती है एक तरफ तो हम कंजिकाओ का पूजन करते हैं दूसरी हो उनकी भूर्ण में ही हत्या कर रहे हैं जो तत्काल बंद होनी चाहिए जब कन्या ही नहीं होंगी तो कंजिकाओ का पूजन कैसे होगा मां को पाने के लिए मातृशक्ति का आदर सम्मान और सुरक्षा आवश्यक है

मेला मैया की भजन संध्या का
सांय काल में श्री रिंकू जागरण पार्टी ने चलो भक्तो चलो मां के द्वारे, आजा मां तुझे दिल ने पुकारा, मां का चोला है रंग लाल के साथ ही जब मेला मैया का लगदा है एक बार गया तो सभी भक्तजन अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे अंत में नवरात्रि पढ़ें गए और सभी को पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया
कल मध्य रात्रि में होगा सामूहिक हवन
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि कल मध्य रात्रि में मंदिर प्रांगण में पूजा की लगभग 108 दिव्या सामग्रियों के साथ श्री दुर्गा सप्तशती के पाठों के वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक हवन किया जाएगा जो प्रातः तक संपन्न होगा

इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट आशीष उनियाल नवीन गुप्ता अरुण वर्मा रिंकू शर्मा अचल पुंडीर इंद्रेश सनूजा दिलीप सैनी नवीन गुप्ता विक्की गोयल विवेक श्रीवास्तव रोहित अग्रवाल राजेंद्र आनंद एडवोकेट राजकुमार गुप्ता शैलेंद्र सिंघल कान्हा मित्तल दीपक मित्तल संगीता गुप्ता मेघा गर्ग प्रीति गुप्ता कान्ता अग्रवाल आदि भक्त जन उपस्थित रहे l