मसूरी में चाय में थूक मिलाने वाला मामले में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ मसूरी भाजपा मंडल औरी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया बवाल, आयोपियों के खिलाफ कार्यवाही की करी मांग



पहाड़ों की रानी मसूरी चाय में थूक मिलाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद दो मुसलमान यूवको के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज किये गए परंतु चाय में थुक मिलाने वाले मामले में मसूरी में हिंदू समाज के लोगों के साथ भाजपा मसूरी मंडल और बंजरग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है जिसको लेकर बजरंग दल, भाजपा मसूरी और हिंदू समुदाय से लोगों ने मसूरी कोतवाली का घेराव का आरोपियों की जल्द गिरफतारी की मांग की वही मसूरी एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से मसूरी में बाहर से आने वाले मुसलमान का सत्यापन और खाने पीने की चीजे पर थूक मिलाकर बेंचने वालो लोगो के खिलाफसख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है बंजरग दल के कार्यकार्ताओं द्वारा मसूरी माल रोड के किताब घर ओर अम्बेडर चौक पर बिरियानी कॉर्नर और मीट की दुकानों को भी बंद कराया जिसको लेकर कुछ लोगो की आपस में हाथापाई और झड़प भी हुई है। इस मौके पर मसूरी में भाजपा मंडल, बजरंग दल और हिन्दू समुदाय के लोगों ने शहरभर में प्रदर्शन किया व सभी लोगों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अपने नाम के बोर्ड लगाने की अपील की। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह की हरकत करता हुआ मिला तो उसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल कहा कि मसूरी में जिस तरीके से कुछ लोग माहौल को खराब करना चाह रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने पुलिस और प्रशासन से थूक जेहाद करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह अन्नु ने कहा कि मसूरी में बाहर से आने वाले लोग षहर का माहौल खराब कर रहे हैं बाहरी लोग महंगी दामो पर मसूरी में दुकानों को किराए पर ले रहे हैं वहीं जगह जगह पर बिरियानी कॉर्नर खुल रहे हैं जिसका सभी लोग जमकर विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो शहर का माहौल खराब कर आपसी भाई चारे को तोड़ने का कार्य कर रहे है। बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि ऐसी घटना करना उनकी विक्रत मानसिकता को दर्शाता है, मसूरी में इस प्रकार की घटना दुबारा न हो इसके लिए प्रशासन व पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। नायब तहसीलदार कमल राठौर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यह मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन दिया है व मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर में भाजपा अध्यक्ष राकेश रावत, बजरंग दल अध्यक्ष कुलदीप जदवान, मोहन पेटवाल, मीरा सकलानी, आशुतोष कोठारी, मोहन षाही, अमित पंवार, धर्मपाल पवार, आषीश जोषी, कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।