Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

सेंट जॉर्ज कॉलेज में स्पैक्ट्रा 2024 देश की सेना के तीनों अंगों को समर्पित रही।

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में इमेज माइंड कंपनी की तरफ से ‘स्पैक्ट्रा 2024’ का आयोजन किया गया। इस बार के स्पैक्ट्रा की थीम भारतीय सेना के तीनो अंगों और सशस्त्र बलों को समर्पित रही। जिसमें छात्रों की वर्ष भर की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रदर पॉल ओ कीफ सुपीरियर जनरल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके बाद छात्रों ने सुंदर व अभिभूत कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। जूनियर छात्रों द्वारा प्रदर्शित फैशन शो को देखकर सभागार में सभी ने दाँतों तले उँगली दबा ली। लड़कों को लड़कियों की वेशभूषा में देखकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दोनों ही आश्चर्यचकित थे। प्रदर्शनी में जहाँ बच्चो के द्वारा डिजाइन किए कपड़े थे। वहीं डिजिटल गेमिंग कैसे की जाती है, यह भी छात्रों द्वारा अतिथियों को व्याख्या दी गई। छात्रों द्वारा बनाया गया पानी का जहाज, जेट प्लेन व टैंक देखने लायक था। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने छात्रों से प्रश्न पूछे तो छात्रों ने विस्तार से संतोषजनक उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र गुररिरत व आयुष्मान एरन ने अतिथियों को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। सरोज मंडल, करन, पवन व राहुल के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलनाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।