Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

राजकीय इण्टर कॉलेज, पाटी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(NBT), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन चंपावत के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों हेतु पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गयी।


पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने कहा कि आज के समय में बच्चों को पुस्तकों से जोड़े रखने हेतु एनबीटी द्वारा आयोजित यह सराहनीय पहल है। पुस्तक प्रदर्शनी लगाने से हमारे छात्र–छात्राओं को अधिक पुस्तकों तक पहुँच प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि पढ़ने और समझने के कौशल को आगे बढ़ाने और नए विषय को समझने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी महत्वपूर्ण ज्ञान का एक शानदार अवसर है। साथ ही जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य जोशी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित की गई इस पुस्तक प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को साहित्य सृजन हेतु प्रेरित व सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करेगी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास खंड के सभी विद्यालय एनबीटी की पुस्तकों से लाभावन्वित होंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी से विद्यार्थी के अंदर साहित्य के प्रति रुचि पैदा होती है और मानव जीवन में पुस्तकों के महत्व के बारे में जागरूक करती हैं।
आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने कहा की मा. मुख्यमंत्री जी के पुस्तकों के प्रति लगाव और बुके की जगह बुक के प्रेरणा वाक्य के साथ जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे जी के मार्गदर्शन पर एनबीटी ने चम्पावत के विभिन्न संस्थानों में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एनबीटी द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित कर शिक्षाप्रद साहित्य व प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने का प्रयास कई वर्षों से किया जा रहा है।
एनबीटी प्रतिनिधी उपेन्द्र सिंह ने ट्रस्ट के इतिहास और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 55 भाषाओं में विभिन्न पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं और यह प्रकाशन भारतीय भाषा के साथ–साथ विदेशी भाषा में भी पुस्तकें प्रकाशित की जाती है। जिसमें हर तरह की पुस्तकों पर विशेष छूट दी जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन चम्पावत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संतोष कर्नाटक, प्रेम चन्द्र, भरत ओली, संजय सोराडी, मंजू चौथिया, प्रदीप भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, खड़क सिंह बोहरा, उमेश कुमार सिंह, बिशन सिंह, अम्बा दत्त, शेखर कापड़ी, नेहा शुक्ला, भावना, रंजना, कमल कांत पचौली, दीपक भट्ट आदि विभिन्न विद्यालयों के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।