Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम में फुलसूंगा पहुंची

कांग्रेस नेता और संभावित वार्ड प्रत्याशी रोहित चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने मां दुर्गा की मूर्ति के सम्मुख पूजा अर्चना की, और क्षेत्र की खुशहाली,तरक्की,अमन चैन, और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए प्रार्थना की l यहां श्रीमती शर्मा और अन्य अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर एवं पीत वस्त्र डालकर स्वागत किया गया l इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि हमारा क्षेत्र कौमी एकता का गुलदस्ता है, और यहां हर जाति धर्म के लोग अपने-अपने त्यौहार मिल जुल कर बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं,जिससे हमारी सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूती मिलती है, इस अवसर पर श्रीमती शर्मा सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार, नगर निगम पार्षद प्रीति साना,दिनेश मौर्य, ओम प्रकाश, विनोद कुमार चौहान, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l बाद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा,उपाध्यक्ष सतीश कुमार, और कांग्रेस नेता बाबू विश्वकर्मा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे, जहां कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया l