Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

इंदिराआदर्श बंगाली कॉलोनी मे आयोजित दुर्गा पूजा मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने दुर्गा माई की आराधना कर लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे नवरात्रि के पावन माह मे आयोजित श्री श्री सर्वाजिक दुर्गा पूजा कार्यक्रम मे शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, उन्होंने दुर्गा माई के चरणों मे नमन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना , विधायक शिव अरोरा ने इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा नवरात्रि के इस पवित्र माह मे चारो ओर भक्ति की शक्ति माँ दुर्गा के जयकारों की गूंज है जगह जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजे है ओर पंडालो मे दुर्गा माई की दिव्यता भव्यता से हमारे जीवन मे एक नई ऊर्जा का संचार हों रहा है, विधायक बोले दुर्गा पूजा का पर्व हमारे बंगाली समाज मे बहुत बढ़ा महत्व है ओर यह हमारे सनातन धर्म की ताकत है की जगह जगह माँ भगवती के जागरण, दुर्गा पूजा के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति के बारे मे जानने का सीखने का अवसर मिलेगा, वही विधायक शिव अरोरा ने कहाँ दुर्गा माई की कृपा से हम रुद्रपुर विधानसभा मे लगातार कार्य कर रहे है, जिसके परिणाम धरातल पर भी नजर आ रहे है,

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली , उपेन्द्र चौधरी, गणेश राय, ईश्वर मलिक, पूर्व पार्षद पति विनय विश्वास, गणेश सरकार, सरोज राय, सुशांत राय, विभूति विश्वास, माँजी मंडल, विपक विश्वास, कमेटी अध्यक्ष अजय राय, सचिव सुराज, कोषाध्यक्ष सुजीत मिस्त्री, उपसचिव राजेश मिस्त्री, असीम, अमित हलदार, कौशिक पाल, पवित्र राय, अनुज हलदार, शिवा वैध, प्रशांत विश्वास व अन्य लोग मौजूद रहे।