Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

मेडिकल कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सिविल जज जूनियर डिविजन कु.अलका ने किया प्रतिभाग,दी विभिन्न कानूनी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत एक सीएमई का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरोग विभाग एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने मानसिक स्वास्थ्य की देश में स्थिति,बचाव व उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में शोध परक जानकारी साझा की। मानसिक स्वास्थ्य पर डॉक्टरों के शोधपरक जानकारी देने पर तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं सिविल जज (जू.डि) कुमारी अलका द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सिविल जज (जू.डि) कुमारी अलका ने कहा कि मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए आज सभी को आवश्यकता है। उन्होंने मेंटल हेल्थ एंड केयर एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उक्त एक्ट के तहत आज संदिग्ध या लावारिस घूम रहे लोगों की हेल्थ संबंधी सहायता कर सकते है। इसके लिए संबंधी थाने की पुलिस को जानकारी देने होगी। थाने की थानाध्यक्ष को इसमें अधिकार दिये गये है। एडवोकेट चन्द्रभानु तिवारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम,1987 के बारें में विस्तार से जानकारी दी। जबकि तमाम कानूनी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कम्नुनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ.जानकी बर्त्वाल ने विश्व,देश व प्रदेश मे मानसिक रोगो की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पार्थ ने भारत देश में मानसिक स्वास्थ्य की शोधपरक जानकारी का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया व मानसिक स्वास्थ्य पर बचाव एवं उपचार के संदर्भ में रोचक जानकारी दी। जबकि सीनियर रेजिडेंट ने वर्क प्लेस में मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने कहा कि मानसिक रोग को शारीरिक रोग की तरह समझकर ही सलाह व ईलाज लेना चाहिए। इससे जुडे अन्धविश्वास, टैबू व भेदभाव को दूर करना प्राथमिकता है। परिवार व समाज को सलाह व सहयोगी की भूमिका मे रहना है। मानसिक परेशानी व बीमारी सही सलाह व ईलाज लेने पर पूर्ण रूप से ठीक हो जाती है, इसमे कोई संशय नही होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग,कम्युनिटी मेडिसिन,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जिला विधिक एवं सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजेय विक्रम सिंह,एडवोकेट प्रदीप मैठानी,बार ऐसोसिएशन के संरक्षक अनुप श्री पांथरी,पीएलवी पूनम हटवाल,मानव बिष्ट,प्रकाश नेगी,अनामिका कोटियाल, रोशनी देवी,प्रो.विनीता रावत,डॉ.रिचा,डॉ.हरप्रीत सिह, डॉ.शिवानी,काउंसलर मनमोहन सिंह,एमएसडब्ल्यू भवतोष सेमवाल सहित एमबीबीएस छात्र व अन्य मौजूद थे।