Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में 10 नवंबर के कार्यक्रम शिविर को लेकर हुई बैठक

गढ़वाल। राष्ट्रीय सेवा योजना बिडला परिसर के सभी कार्यक्रम अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक चौरास परिसर स्थित सांख्यिकी विभाग में सम्पन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी जिले के जिला समन्वयक प्रो.ओ.के.बेलवाल की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम समन्वयक डॉ.किरन वर्मा के द्वारा रासेयो के भावी कार्यक्रमों से बैठक को अवगत करवाया गया। विशेषकर 15 अक्टूबर को श्रीनगर चौरास में प्रस्तावित पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर हेतु होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। पौड़ी जिला समन्वयक ने रासेयो के अंतर्गत पौड़ी जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को कहा गया,कार्यक्रम समन्वयक ने यह बताया कि हमारे तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड में जो स्वयं सेवी चयन समिति द्वारा चयनित होगा वे 10 नवम्बर से प्रस्तावित पटना बिहार शिविर ने प्रतिभाग करेगा। बिरला परिसर रासेयो के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश नेगी द्वारा परिसर में टीम की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अन्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रजनी नौटियाल, डॉ.नसरुदीन,डॉ.अनुराही एवं डॉ.हेमलता भट्ट भी बैठक में उपस्थित रही।