Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

पांच मंदिर रोड निर्माण होने पर सनातन धर्म सभा ने विधायक शिव अरोरा का जताया आभार, फूलमलाओ से किया स्वागत

रुद्रपुर। पांच मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण होने पर सनातन धर्म सभा द्वारा क्षेत्रीय शिव अरोरा का आभार जताते हुए फूलमलाओ से पांच मंदिर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया,
आपको बता दे विधायक शिव अरोरा के जर्जर रोडो व मुख्य बाजार की सड़को का प्रशासनिक अधिकारियो संग स्थालीय भ्रमण किया था, जहाँ उन्होंने नगर निगम की टीम को स्पष्ट निर्देश दिये थे की त्यौहारो से पहले मुख्य बाजार की सभी सड़को को गड्डा मुक्त व जिन सड़को के निर्माण होने है उनके निर्माण करना सुनिश्चित करे, तो वही जिसका परिणाम धरातल पर नजर आने लगा आधी रात मे ही पांच मंदिर रोड डाल के चकचक नजर आने लगी। पांच मंदिर जो रुद्रपुर का सबसे बड़ा व मान्यता वाला मंदिर है जहाँ रोज धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है ऐसे मे रोड का खस्ता हाल होने से लोगो को आवागमन मे समस्या आ रही थी।
वही सड़क निर्माण होने से स्थानीय व्यापारी व सनातन धर्म सभा ने विधायक शिव अरोरा का सड़क निर्माण हेतु आभार जताया व मिष्ठान वितरण कर व फूलमाला से स्वागत किया।
विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से वह भी धार्मिक आयोजन हेतु ज़ब ज़ब पांच मंदिर आते थे तो रोड की खस्ता हाल को लेकर लोगो द्वारा अवगत करवाया गया था, लेकिन हमको पता है की उत्तराखंड मे मानसून देर तक रहा ओर बरसात मे डाबर रोडो की हालत खराब हों गयी ओर डाबर रोड का निर्माण बरसात मे सम्भव नहीं है ऐसे मे अब सभी सड़को को गड्डा मुक्त करवाया जा रहा है व नवनिर्माण कार्य भी गतिमान है, नगर निगम इन सभी सड़को मरम्मत व ग़ड्डे भरने का कार्य कर रहा है, जिससे बजार क्षेत्र आने वाले लोगो का अवगमन सुगम हों सके।

इस दौरान सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश, विजय जग्गा, विजय विर्मानी, नरेश शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश जग्गा, संदीप धीर, सुनील ठुकराल, मनोज मदान, किशन नारंग, अशोक गुम्बर, शिवम जग्गा, सुरेश सुखदेव, हरीश सुखीजा, अजय चड्डा,मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपडा, महेंद्र आर्य, बॉबी अरोरा, सचिन मुंजाल, मोहित बत्रा, आशू मिड्ढा, व अन्य लोग मौजूद रहे।