Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नारी हमारी शान 2026 से पुरस्कृत हुई समाजसेविका विभा तिवारीगैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माणपंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 13 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले का विधिवत उद्घाटन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी हॉल में किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय यह किसान मेला पंतनगर में कृषि कुम्भ के रूप में प्रसिद्ध है। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का एक ही स्थान पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की पशु प्रदर्शनी में पहली बार कुत्तों की प्रदर्शनी को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा “समृद्ध महिला, सशक्त महिला” थीम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।मेले में विश्वविद्यालय तथा विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा बीज, उद्यानिकी, खाद, कृषि मशीनरी और कृषि से जुड़ी अन्य सामग्री के लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों किसान इस मेले में प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।उद्घाटन समारोह में सांसद, कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं मेले का समापन 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह कोश्यारी शामिल होंगे।डी.पी.एस रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन——जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल माफिया सक्रिय न हो : अलका पाल काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की किल्लत को राज्य सरकार नियंत्रित करने में असफल हो रही है। जिससे हर परिवार का बजट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है । लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है । रसोई गैस की बढ़ती कीमतें लगातार परिवार का बजट बिगाड़ रही है। पेट्रोलडीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। अलका पाल ने कहा कि प्रदेश और देश के अंदर जनता असमंजस्य की स्थिति में है। पेट्रोल और डीजल में कमी से प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय हो गए हैं। देश और प्रदेश की जनता को बताना होगा कि उत्तराखंड सहित किसी भी हिस्से में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि खनन और भू_माफियाओं की तरह पेट्रोल और डीजल माफिया भी प्रदेश में सक्रिय हो जाए। कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी।मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घंटों इंतजार से नाराज़ उपभोक्ताओं का हंगामा; पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाला मोर्चारुद्रपुर। गुरुवार को शहर स्थित Indane Gas एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों तक इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई।सूचना मिलने पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मौके से ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार दिनेश कुटौला तथा जिला पूर्ति अधिकारी से गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।उन्होंने ऑनलाइन गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या पर भी अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तथा ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु होने तक ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने की मांग की।पूर्व विधायक से वार्ता के बाद तहसीलदार दिनेश कुटौला तत्काल एजेंसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा ने अपराध तथा अपराधियों पर कसी नकेल— महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़।

महोदय के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र से महिलाओ को सम्मोहित कर उनके गहने लूटकर फरार होने वाले दिल्ली के अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर सदस्यो को किया गिरफतार

दो-तीन दिनों से भूखे रहने तथा घर जाने के लिए टिकट के पैसे न होने की बात कहकर भोली-भाली महिलाओं के साथ करते थे ठगी ।

विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान तथा य़ूपी मे भी दे चुके है ठगी की घटना को अंजाम विभिन्न धाराओं में दर्ज है कई मुकदमे

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु 2000 रुपए के ईनाम को घोषणा की गई।

दिनाँक -05-09-2024 वादिनी ने तहरीर दी गई दिनाँक 04-09-2024 को समय 12.00 बजे दिन में तीन नाम पता अज्ञात लोगो द्वारा छल कर मंगल सूत्र तथा कान के टाँप्स ले गये है जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा FIR NO-295/24 धारा 318(4) BNS बनाम तीन लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया साथ ही SOG एवं सर्विलांस टीम की मदद ली गयी पुलिस टीम द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र ,थाना नानकमत्ता क्षेत्र, कोतवाली सितारगंज क्षेत्र तथा जिला पीलीभीत, बरेली उ0प्र0 के करीब 150 से अधिक CCTV का अवलोकन किया गया। दिनाँक 13-10-2024 सूचना पर पता चला कि कुछ संदिग्ध लोग चकरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्य़क्तिय़ों ने एक साथ एक स्वर मे बताय़ा कि हम लोग कपड़े मे कागज तथा गत्ते को पाँच सौ रुपए के नोटों के बराबर की गड्डी मोडकर रख देते है, तथा गड्डी के ऊपर एक पाँच सौ रुपए का नोट रख देते हैं, जो बाहर से देखने पर एकदम नोटों की गड्डी जैसे लगती है। फिर हम इसी गड्डी का लालच देकर भोली-भाली महिलाओं के साथ ठगी करते हैं।
चूँकि पकड़े गए उपरोक्त चारों लोगों से थाना खटीमा पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर संख्य़ा-295/2024 धारा-318 (4) बीएनएस से सम्बन्धित वादिनी मुकदमा से ठगे गए जेवरात की बरामदगी हुई है, अभियोग मे माल बरामदगी होने पर धारा – 3(5)/317(2) बीएनएस बृद्धि की गई उक्त सम्बन्ध मे थाना हल्द्वानी मे भी मुकदमा एफआईआर संख्य़ा-304/2024 धारा-303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभिय़ोग पंजीकृत हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम पता
1- हरीश उर्फ कालिया वर्ष पुत्र विष्णु उर्फ रामा निवासी RG-80 टंकी वाली झुग्गी रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट, उम्र-29
2-रवि राठौर पुत्र प्रह्लाद उर्फ पेडू निवासी RG-213 टंकी वाली झुग्गी रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट, उम्र-30 वर्ष
3- भीम सोलंकी उर्फ भीमा वर्ष पुत्र हरी सोलंकी निवासी RG-213 टंकी वाली झुग्गी रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट उम्र -27
4-अमन वर्ष पुत्र राजू ठाकुर निवासी विष्णु गार्डन झुग्गी नम्बर-202 थाना ख्याला दिल्ली वैस्ट उम्र-20

बरामद माल
➡️पीलीधातु के बेलनाकार 07 अदद दाने, 02 अदद झूमके, एक अदद पैडिंल व एक कपडे का गड्डी नुमा बण्डल, व एक अदद रुमाल जिसमें पत्थर के कंकड बधें है ।

आपराधिक इतिहास
1- FIR NO 295/2024 धारा-318 (4) 3 (5)/317 (2) BNS कोतवाली खटीमा
2-FIR NO -304/2024 धारा-303 (2) BNS कोतवाली हल्द्वानी
3- FIR NO -147/23 धारा-147/148/149/308.IPC बनाम रवि राठौर कोतवाली ख्याला दिल्ली बैस्ट
4- FIR NO -1449/19 धारा-394.IPC बनाम हरीश उर्फ कालिया कोतवाली ख्याला दिल्ली बैस्ट