गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह व जोश के साथ प्रतिभाग किया

श्रीनगर गढ़वाल। आज गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मेंढक कूद में कक्षा एक की बालिका वर्ग में-अक्षिता रौथान प्रथम,दिव्या द्वितीय,व चेष्टा तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में अनुज प्रथम,पूरब द्वितीय व सार्थक बडोनी तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा यूकेजी से कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आराध्या नौटियाल प्रथम,आरवी द्वितीय,व अनिका पंवार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एलकेजी से चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शिवानी चमोली प्रथम,मानवी बडोनी द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग में तेजस गोस्वामी प्रथम,आरव द्वितीय व तेजस चौहान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नर्सरी से टॉफी रेस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में यश्विनी रावत प्रथम,इशिका द्वितीय,याशिका तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में आरव सिंह भंडारी प्रथम,आयुष कुमार द्वितीय,अभिनव रावत तृतीय स्थान पर रहे। समस्त स्टाफ ने बड़ी ही तन्मयता के साथ सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने पर सहयोग दिया।