Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

एडवोकेट सुषमा भट्ट बनीं परशुराम दल भारत के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष

काशीपुर -परशुराम दल के संस्थापक बाबा राजेन्द्र प्रसाद जी महंत एवं पीठाधीश्वर जिला – कौशांबी उत्तर प्रदेश ने एडवोकेट सुषमा भट्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पर नियुक्त किया है।
समाज में बढ़ रहे आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुषमा भट्ट के नेतृत्व में महिलाओं एवं पुरुषों को तेजी से परशुराम दल में शामिल किया जा रहा है।
लोक आस्था के पर्व छठ पूजा एवं दीपावली से देव दीपावली तक का प्रकाश पुंज परशुराम दल को तमसो मा ज्योतिर्गमय की शक्ति प्रदान कर रहा है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि प्रदेशों में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयों का सर्व समाज से तांता लगा हुआ है।
इन बधाई देने वालों में समाज के विद्वानों, धार्मिक क्षेत्र के विभूतियों, समाजसेवी कार्यों में लगे उत्तम लोग शामिल है।
सतना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात समाजवादी लोहियावादी विचारक एवं समाजसेवक, परशुराम जी के तत्व एवं ज्ञान के परम भक्त पंडित मुरलीधर शर्मा जी ने बधाई देते हुए कहा कि यह पद कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने के लिए कांटों भरा ताज है, जिसमें निश्चित रूप से सुषमा भट्ट सफल होंगी। ऐसा मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं।
इसी क्रम में अनुभव भट्ट (नेशनल पीपुल्स फ्रंट यूथ विंग के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव) ने मातृ शक्ति को नमन किया और उन्हें इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आपकी सफलता समाज को नई चेतना एवं शक्ति प्रदान करेगी।
शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में लखनऊ से शिखा मिश्रा, राजस्थान से अनुश्री, उत्तर प्रदेश से राधिका मिश्रा, लखनऊ से अंकुर मिश्रा, जयपुर से नैवेद्या, जालौन से एडवोकेट गोपालजी दंत्तरे, कौशांबी से आलोक कुमार मिश्रा, दुर्ग (छत्तीसगढ़) से ज्ञानेश्वर मिश्रा, पाली (राजस्थान) से नरेश पांडेय, तथा प्रयागराज से ओम प्रकाश शर्मा, नोएडा से सर्वज्ञ शर्मा, जयपुर से सौरभ, मोहाली (पंजाब) से कन्हैया लाल शर्मा और सतना से एडवोकेट शरद शर्मा ने भी परशुराम दल के पवित्र उद्देश्य एवं सद्मार्ग पर चलते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सुषमा भट्ट को बधाई दी।
काशी के महामृत्युंजय महंत पीठाधीश्वर परिवार से पंडित शोभनाथ दीक्षित ने कहा कि अच्छे कार्यों में विघ्न बाधाएं बहुत आती हैं। इसके लिए महाराज जी ने महामृत्युंजय का पूजन किया एवं अपनी शुभकामनाएं सुषमा भट्ट को प्रेषित किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पंडित माता प्रसाद पाण्डेय ने बिटिया को शुभकामनाएं और बधाई दी।
उन्होंने कहा संघर्ष है, होगा, संकल्प ही साथ देगा। सफल होंगे, समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करेंगे।
उपरोक्त सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एडवोकेट सुषमा भट्ट ने सभी को प्रणाम करते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद एवं शक्ति के माध्यम से सभी को साथ लेकर के समाज में व्याप्त अराजकता प्रदूषण के लिए जीवन में संघर्ष किया है, आदर्शों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। व्यवस्था को बंटवारा का नाम नहीं देंगे। वैदिक काल से वर्तमान काल तक की हर अच्छी चीजों से समाज की सेवा करने में अग्रसर रहने का संकल्प लेती हूं। यह कार्य मैं माध्यम मात्र हूं। शक्ति और शुभकामनाएं आपकी, मेरी सफलता के मार्ग को प्रकाश पुंज बनकर आलोकित करती रहेगी।

इसके साथ-साथ जयपुर से अनुश्री, दिल्ली से एडवोकेट गणेश सिंह एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं एडवोकेट सुषमा भट्ट को प्रेषित की।

शुभकामनाएं और बधाई संदेशों को स्वीकार करते हुए एडवोकेट सुषमा भट्ट ने कहा कि इन सभी बधाई संदेशों के प्रति मेरे कार्य की जिम्मेदारी बढ़ गई। निश्चित ही आप सभी की शुभकामनाएं मेरा पथ प्रदर्शित करेंगी।
मेरा उद्देश्य संगठन के माध्यम से समाज को उन मूल्यों और संस्कारों की ओर लौटाना है जो भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का आधार रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी का साथ, लोगों को नैतिकता, धार्मिकता और भारतीय संस्कृति की गहराई से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।