Wednesday 18/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावतविधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजितएलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती,जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षणआपदा से पहले तैयारी पुख्ता,जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफलअवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारी रुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जखोली में शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक बना शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार,पूरे क्षेत्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिगढ़वाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू,अंतर-संकाय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभसोशल मीडिया पर विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ दुष्प्रचार पर भाजपा का प्रहार,कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायतएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थारू बघोरी में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली,

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्र संगठन द्वारा नई शिक्षा नीति पर की गई संगोष्ठी

श्रीनगर गढ़वाल। आज 13 नवंबर 2024 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर में छात्र संगठन एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई जिसमें फीस वृद्धि,सरकारी स्कूलों को बंद करने,स्कूल,कॉलेज में शिक्षकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी व शिक्षा के निजीकरण व्यापारीकरण के खिलाफ शिक्षा कन्वेंशन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में छात्र संगठन एआईडीएसओ के ऑल इंडिया महासचिव सौरभ घोष उपस्थित रहे,इसके साथ ही विश्वविद्यालय आंदोलनकारी और बीएसएनल ट्रेड यूनियन नेता पी.बी.डोभाल ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय बड़े संघर्ष की देन है लेकिन आज स्थिति यह है कि यहां बड़ी संख्या में शैक्षणिक को गैर शैक्षणिक पद खाली है विश्वविद्यालय का कार्य बिना कुलपति के प्रभावित हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है केंद्र सरकार शिक्षा के मामले में कितनी संवेदनशील है। एआईडीएसओ छात्र संगठन की ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर और हिंदी विषय की शोधार्थी रेशमा पंवार ने वर्तमान में उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर बात रखते हुए कहा कि “एक तरफ सरकार नई शिक्षा नीति को बढ़ावा दे रही है,वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड राज्य में 1671 गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बंद किए गए देशभर में इसी तरह लाखों स्कूलों को बंद किया जा रहा है। कन्वेंशन के मुख्य वक्ता सौरभ घोष ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा का निजीकरण,व्यापारीकरण संप्रदायिकरण और केंद्रीयकरण करने की नीति है। आज के शिक्षा सम्मेलन में डॉ.मुकेश सेमवाल,एआईडीएसओ पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष कुलदीप रमोला,संदीप कुमार,मोनिका चौहान,प्रिया,निशा,राजदीप कार्यकारिणी सदस्य छात्रसंघ,अमित,अजय,अनिल,विकास,सीमा आदि छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व सहसचिव रंजना द्वारा किया गया।